For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुष्कर्म पीड़िता की मां को टिकट मिलने पर ऐश्वर्या ने प्रियंका गांधी से किया सवाल

उन्नाव सदर विधानसभा क्षेत्र से ज़िले के माखी दुष्कर्म कांड की पीड़िता की मां को कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद इस मामले के सजायफ़्ता पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की बेटी ऐश्वर्या ने अपने पिता के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से सवाल किया है।

01:55 AM Jan 16, 2022 IST | Shera Rajput

ऐश्वर्या ने माखी पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर उठाया सवाल 
ऐश्वर्या ने एक वीडियो जारी कर उन्नाव सदर सीट से माखी पीड़िता की मां आशा सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर सवाल उठाया है, साथ ही उन पर कई आरोप भी लगाए है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
वीडियो में ऐश्वर्या ने आरोप लगाने से पहले प्रियंका के नारे ‘’लड़की हूं लड़ सकती हूं” की तर्ज पर कहा “मैं भी लड़की हूं-सच सामने लाने के लिए लड़ सकती हूं।”
Advertisement
ऐश्वर्या ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
उन्होंने कहा, ‘‘ जब मेरी मां को टिकट मिला था, तब आपकी पार्टी को सारा धर्म अधर्म याद आया था।’’
वीडियो में ऐश्वर्या ने कहा “प्रियंका गांधी जी राजनीति में आपका उठाया गया यह कदम शायद उचित हो, मैं राजनीति नहीं जानती लेकिन समाज और नैतिकता का धर्म आपको कभी माफ नहीं करेगा।” उन्होंने कहा जिन मां को आपने कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है, उनपर चार सौ बीस का (धोखाधड़ी) नकली टीसी/मार्कशीट बनाने का मुकदमा दर्ज है और इसी मामले में उनकी जमानत भी खारिज हो चुकी है।
एक परिवार को जो बर्बाद कर दे, ऐसी राजनीति मेरा उन्नाव कभी नहीं स्वीकार करेगा – ऐश्वर्या
उन्होंने कहा,‘‘एक परिवार को जो बर्बाद कर दे, ऐसी राजनीति मेरा उन्नाव कभी नहीं स्वीकार करेगा। 10 मार्च को आपको इसका परिणाम भी दिख जाएगा। हमारे उन्नाव का आशीर्वाद मेरे साथ था और हमेशा रहेगा। ’’
उल्लेखनीय है क़ि माखी थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में कुलदीप सेंगर को अदालत ने दिसंबर 2019 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और वह कारागार में हैं। कांग्रेस ने इस मामले को ज़ोर शोर से उठाया था और प्रियंका गांधी ने पीड़ित लड़की की माँ को उम्मीदवार घोषित किया है।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×