Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अजय चौटाला 10 साल कैद की सजा पूरी कर तिहाड़ जेल से रिहा, जजपा कार्यकर्ताओं में जश्न

पूर्व सांसद अजय चौटाला को हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 10 साल की कैद की सजा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को यहां तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

11:03 PM Feb 10, 2022 IST | Desk Team

पूर्व सांसद अजय चौटाला को हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 10 साल की कैद की सजा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को यहां तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया।

  पूर्व सांसद अजय चौटाला को हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में 10 साल की कैद की सजा पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को यहां तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि चौटाला की सजा पूरी हो गई थी और उन्हें बृहस्पतिवार को औपचारिक रूप से रिहा कर दिया गया।
Advertisement
अदालत ने 10  की सुनाई थी सजा 
जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘चौटाला को सीबीआई के एक मामले में (अदालत द्वारा) दोषी करार दिये जाने के बाद 10 साल की कैद की सजा के लिए 16 जनवरी 2013 को जेल में डाला गया था। सजा की अवधि के दौरान उन्होंने कुल दो साल, सात महीने और 24 दिनों की छूट अर्जित की। 
चौटाला ने जमा की जुर्माने की राशि 
उन्होंने बताया, ‘‘वह 14 मई 2021 से आपातकालीन पैरोल पर थे। वह बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल पहुंचे और अपने जुर्माने की राशि जमा की, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से रिहा कर दिया गया। 
शिक्षक भर्ती घोटाले में पाए गए थे दोषी 
गौरतलब है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला और 53 अन्य को 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की वर्ष 2000 में अवैध भर्ती के मामले में दोषी करार दिया गया था। एक विशेष सीबीआई अदालत ने जनवरी 2013 में इस मामले में सजा सुनाई थी।ओम प्रकाश चौटाला को पिछले साल तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।
बुरे सपने जैसे थे नौ साल, वेलकम होम पिताजी: दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री हरियाणा 
जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अपने पिता की रिहाई पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुशी जाहिर की करते हुए कहा है कि डाक्टर अजय सिंह चौटाला उनके हीरो हैं। उन्होंने कहा कि अब डाक्टर चौटाला की नियमित उपस्थिति उनके लिए आशीर्वाद रूपी सहारा बनेगी। वे हम सबके नायक हैं। डिप्टी सीएम ने ट्वीट कर कहा कि पिता को वापस घर में देखकर सभी बेहद खुश हैं। आज उनके परिवार और पार्टी के लिए 9 साल 25 दिनों का बुरा सपना भी खत्म हुआ।
Advertisement
Next Article