W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पिता को खोने के गम के बाद अब सिंघम स्टार अजय देवगन के लिए आयी ख़ुशी की लहर

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ रुयये की कमाई कर ली है। ये इस साल उनकी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है।

07:16 AM Jun 14, 2019 IST | Ujjwal Jain

बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ रुयये की कमाई कर ली है। ये इस साल उनकी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है।

पिता को खोने के गम के बाद अब सिंघम स्टार अजय देवगन के लिए आयी ख़ुशी की लहर
Advertisement
बीते दिनों देवगन परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा था जब अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का निधन हो गया था। लेकिन अब अजय देवगन के लिए एक ख़ुशी की खबर आ रही है।
Advertisement
Advertisement
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने 100 करोड़ रुयये की कमाई कर ली है। ये इस साल उनकी दूसरी फिल्म है जिसने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है।
अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत स्टारर यह फिल्म 17 मई को प्रदर्शित हुयी और उसके बाद से मनोरंजक स्क्रिप्ट के चलते सुर्खियों में बनी हुई थीं। फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी पब्लिसिटी भी मिली थी।
यह फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है जिसमें अजय और तब्बू के अलावा रकुल प्रीत की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है।
इस वर्ष अजय की एक और फिल्म ‘टोटल धमाल’ने भी 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में सफलता हासिल की थी। अजय फिलहाल‘तानाजी: द अनसंग हीरो’की शूटिंग में बिजी हैं।
यह फिल्म उनकी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स  में शुमार है। इस फिल्म में काजोल और सैफ अली खान भी नजर आएंगे। सैफ ने फिल्म में मुख्य विलेन का किरदार निभाया है।

फिल्म 83 के लिए दीपिका ने लिए है इतने करोड़ की फीस, पहले रोल छोटा होने की वजह से कर दिया था मना

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×