Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Ajay Devgn की लाड़ली Nysa क्या करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, एक्ट्रेस Kajol ने किया खुलासा!

न्यसा देवगन का बॉलीवुड में डेब्यू, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

06:37 AM Apr 09, 2025 IST | Yashika Jandwani

न्यसा देवगन का बॉलीवुड में डेब्यू, काजोल ने किया बड़ा खुलासा

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यसा देवगन के बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा है। काजोल ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया है कि न्यसा बॉलीवुड में कदम रखेंगी या नहीं।

बॉलीवुड के स्टार कपल कहे जाने वाले एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस काजोल दशकों से अपने अभिनय के ज़रिये लोगों के दिलों पर राज करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक और स्टारकिड, यानि अजय देवगन की लाड़ली न्यसा देवगन के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें जोर-शोर से चर्चा में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि न्यसा देवगन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर एक्ट्रेस काजोल ने बड़ा खुलासा किया है।

क्या बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू?

हाल में हुए एक इंटरव्यू के दौरान काजोल (Kajol) ने बेटी न्यसादेवगन के डेब्यू को लेकर खुलकर बात की है। इस राज पर से पर्दा उठाते हुए काजोल ने बताया कि न्यसा बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करने वाली है। आगे काजोल ने कहा कि ‘न्यसा 22 साल की होने वाली है और मुझे लगता है कि उसने मन बना लिया है कि वो बॉलीवुड में या एक्टिंग की दुनिया में अभी बिलकुल भी कदम नहीं रखने वाली है।’

Advertisement
Kajol Devgan Saree Looks: काजोल के साड़ी लुक्स से लें Fashion Tips

सफलता पाने के लिए क्या करें

आगे काजोल ने कहा ‘कुछ-कुछ लोग तो ये भी सलाह देने लगते हैं कि बालों का रंग बदलवा लो, नाक की सर्जरी करवा लो, यहां तक कि हाथ बदलवा लो और भी काफी कुछ। अगर आप किसी भी चीज़ में सफलता पाना चाहते हैं तो उस इंडस्ट्री में आपको अपनी जगह बनानी आनी चाहिए। आपके पास इतनी क्षमता होनी चाहिए कि भले ही सोशल मीडिया हो या अभिनय की दुनिया, आप खुद को उसमें ढाल पाएं और अपनी जगह बना पाएं।’

फिल्म मां में आएगी नजर

काजोल के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल एक्ट्रेस माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘मां’ में व्यस्त हैं। फिल्म ‘मां’ से काजोल का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया। इस फिल्म में काजोल अपनी बेटी की भूमिका में दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें, इस फिल्म का डायरेक्शन ‘छोरी 2’ के डायरेक्टर विशाल फुरिया द्वारा किया गया है। इसे 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Advertisement
Next Article