टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अजय झा को एक माह का सेवा विस्तार

आम बजट पेश करने की तैयारी में लगी केंद्र सरकार ने वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके पास व्यय विभाग भी है।

12:33 PM Jan 15, 2019 IST | Desk Team

आम बजट पेश करने की तैयारी में लगी केंद्र सरकार ने वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके पास व्यय विभाग भी है।

नयी दिल्ली : आम बजट पेश करने की तैयारी में लगी केंद्र सरकार ने वित्त सचिव अजय नारायण झा को एक माह का सेवा विस्तार दिया गया है। उनके पास व्यय विभाग भी है। सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार झा को 15वें वित्त आयोग का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। झा मणिपुर कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

Advertisement

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने वित्त सचिव और व्यय विभाग के सचिव झा को एक महीने का सेवा विस्तार देने की मंजूरी दे दी है। अजय नारायण झा को इस साल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होना था। अब उनका कार्यकाल एक महीने बढ़ गया है। अपनी सेवानिवृत्ति से दो महीने पहले ही झा को दिसंबर में हसमुख अधिया के स्थान पर वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। अधिया 30 नवंबर, 2018 को सेवानिवृत्त हुए थे।

गुजरात कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी जी सी मुर्मू को व्यय विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। मुर्मू पहले ही विभाग में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) का पद संभाल चुके हैं। वह मार्च में झा के स्थान पर नया पदभार संभालेंगे। आदेश में कहा गया है कि झा एक मार्च से 15वें वित्त आयोग के सदस्य का कार्यभार संभालेंगे।

वह शक्तिकान्त दास का स्थान लेंगे, जो अब भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं। योजना आयोग के पूर्व सदस्य एन के सिंह की अगुवाई वाले 15वें वित्त आयोग को केंद्र और राज्यों के बीच शुद्ध कर प्राप्ति के वितरण की सिफारिश करनी है। एक अन्य आदेश में कार्मिक मंत्रालय ने कहा है कि अंशुली आर्य को दूरसंचार विभाग के तहत ‘यूनिवर्सल सर्विस आब्लिगेशन फंड (यूएसओएफ) का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

आर्य बिहार कैडर की 1989 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी नियुक्ति संजय कुमार सिंह के स्थान पर की गई है। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह की आगली नियुक्ति के आदेश अलग से जारी किए जा रहे हैं।

Advertisement
Next Article