W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'सवाल ही पैदा नहीं होता', कांग्रेस छोड़ BJP में जाने की अटकलों पर बोले अजय सिंह

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

04:21 PM Nov 26, 2022 IST | Desk Team

मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।

 सवाल ही पैदा नहीं होता   कांग्रेस छोड़ bjp में जाने की अटकलों पर बोले अजय सिंह
Advertisement
मध्य प्रदेश की सियासत में इन दिनों दलबदल का सिलसिला शुरू होने लगा है। हाल ही में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए नरेंद्र सिंह सलूजा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए। सलूजा के पार्टी छोड़ते ही मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी थी। लेकिन अजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ने की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Advertisement
अजय सिंह ने उनके कांग्रेस छोड़ने और बीजेपी में जाने की अटकलों पर कहा है कि उनका बीजेपी में जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि वे बप द्वारा फैलाई जा रही इस अफवाह को सिरे से खारिज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि वे कांग्रेस में थे, हैं और रहेंगे।

राहुल की MP में मौजूदगी के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, नरेंद्र सिंह सलूजा BJP में हुए शामिल

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की‘भारत जोड़ यात्रा’को मिल रहे अपार जन समर्थन से विचलित होकर बीजेपी झूठ बोलने और भ्रम फैलाने में लगी हुई है। आज पूरा देश बीजेपी की साजिशों के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा के साथ चल रहा है। यात्रा से बौखलाए बीजेपी के लोग इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है।
कमलनाथ के करीबी सलूजा BJP में हुए शामिल
Advertisement
दरअसल, हाल ही में कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले नरेंद्र सिंह सलूजा बीजेपी में शामिल हुए हैं। कमलनाथ के इंदौर खालसा कालेज में सम्मान विवाद में कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा को हटा दिया गया था। इतना ही नहीं सलूजा को कांग्रेस कार्यालय में आने से तक मना कर दिया गया था। खबरें थी कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ नरेंद्र सलूजा से नाराज चल रहे है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×