Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अजय यादव ने कांग्रेस का छोड़ा साथ, भाजपा का थामा दामन

06:03 PM Feb 04, 2024 IST | Rakesh Kumar

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ के करीबियों में गिने जाने वाले पूर्व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजय यादव ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष पार्टी की रीति नीति, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व प्रवक्ता अजय सिंह यादव एवं वरिष्ठ पत्रकार व आईआईटी कानपुर की एलुमनाई डॉ. वनिता श्रीवास्तव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी नेताओं ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

 Highlights  

यादव की गिनती कांग्रेस में कमलनाथ के करीबियों

अजय यादव की गिनती कांग्रेस में कमलनाथ के करीबियों में रही है। वे कांग्रेस के प्रवक्ता व मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने टीकमगढ़ जिले की खरगापुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। उसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस में वापसी करने की बजाय भाजपा की सदस्यता ली।

बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत

यादव का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग की उपेक्षा की है और हमेशा बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत किया है। राम मंदिर के लोकार्पण के समारोह का आमंत्रण ठुकराकर कांग्रेस ने देश के बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को आहत किया। वर्तमान में भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास संभव है और भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर ही मैने भाजपा की सदस्यता ली है।
ज्ञात हो कि इससे पहले कमलनाथ के मीडिया समन्वयक रहे नरेंद्र सलूजा ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला गति पकड़ने लगा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Next Article