For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुश्किलों में फंसे Ajaz Khan,अश्लील कंटेंट को लेकर Ullu App ने हटाए 'House Arrest' के एपिसोड

एजाज खान को समन, ‘हाउस अरेस्ट’ पर बैन की मांग

05:35 AM May 03, 2025 IST | IANS

एजाज खान को समन, ‘हाउस अरेस्ट’ पर बैन की मांग

मुश्किलों में फंसे ajaz khan अश्लील कंटेंट को लेकर ullu app ने हटाए  house arrest  के एपिसोड

उल्लू ऐप पर ‘हाउस अरेस्ट’ के विवादित एपिसोड को लेकर अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐप ने चौतरफा विरोध के बाद इन्हें हटा दिया है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने शो की जांच की और इसे बंद करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ को समन भेजा है।

अश्लील कंटेंट के आरोपों के चलते उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ शो के एपिसोड हटा दिए हैं। एजाज खान को समन जारी किया गया है। महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा और राज्य महिला आयोग ने शो पर प्रतिबंध की मांग की है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने शो की जांच कर ऐप को निर्देश दिए हैं।

उल्लू ऐप ने ‘हाउस अरेस्ट’ के सारे विवादित एपिसोड अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिए हैं। इस विषय में जानकारी देते हुए महाराष्ट्र साइबर सेल के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया, “पत्रकारों और अन्य सूत्रों से हमें शो के बारे में जानकारी मिली। तो हमने मामले की जांच की और निर्देश दिया है कि शो को तुरंत बंद कर सारा डाटा सुरक्षित करके रखें।”

उन्होंने बताया, “हमारे निर्देश पर ऐप ने शो को बंद कर दिया है। यदि हमें कोई शिकायत मिलती है तो हम एक्शन लेंगे।”

राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान के साथ ही उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को भी समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने के लिए कहा है।

उल्लू ऐप पर प्रसारित ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील कंटेंट दिखाने के आरोप के साथ लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ के साथ ही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने भी शो पर बैन लगाने की मांग की थी। हाउस अरेस्ट शो के अश्लील कंटेंट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए रूपाली चाकणकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

वहीं, महाराष्ट्र भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए इसे “अश्लीलता का प्रतीक” बताया। चित्रा वाघ ने एक्स पर शो का एक क्लिप शेयर किया। इस क्लिप में एजाज प्रतियोगियों के साथ अशोभनीय बातचीत करते और उन्हें आपत्तिजनक सीन करने के लिए उकसाते नजर आ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
×