Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अजित पवार ने केंद्र से लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र में फंसे प्रवासियों के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का किया आग्रह

पवार ने गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिये बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं।

04:08 PM Apr 23, 2020 IST | Desk Team

पवार ने गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिये बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया है कि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद महाराष्ट्र में फंसे कामगारों को उनके गृह राज्यों तक ले जाने के लिये मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनें चलाई जाएं।
Advertisement
एक आधिकारिक बयान के अनुसार पवार ने गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिये बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। पवार ने कहा कि इससे बचने के लिये रेल मंत्रालय को विशेष ट्रेनें चलानी चाहिये।

राहुल और प्रियंका ने केंद्र से की प्रवासी कामगारों को प्राथमिकता देने की सिफारिश

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में सर्वाधिक 5,652 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है यहां लगातार संक्रमितों और मृतकों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
Advertisement
Next Article