Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'या मंजिल मिलेगी या मुसाफिर..', RLJP से निकाले जाने पर आकाश यादव की पहली प्रतिक्रिया

आकाश यादव का निष्कासन, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

08:46 AM May 30, 2025 IST | Neha Singh

आकाश यादव का निष्कासन, सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले तेज प्रताप यादव के विवाद के बाद, RLJP ने आकाश यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आकाश ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका हौसला और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा, ‘या मंजिल मिलेगी या मुसाफिर बनूंगा’, और पार्टी को महागठबंधन में शामिल होने की शुभकामनाएं दीं।

तेज प्रताप यादव के कथित अफेयर का खुलासा होने के बाद बिहार की राजनीति गरमाती जा रही है। एक के बाद निष्काषन हो रहे हैं। पहले तेज प्रताप यादव को पिता लालू यादव ने पार्टी और परिवार से निकाल दिया, जिसके बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस की पार्टी से आकाश यादव को निष्कासित कर दिया गया है। वे छात्र RLJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। अब पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद आकाश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार 29 मई की देर रात आकाश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा था कि निष्कासन पत्र के जरिए हमारा हौसला टूटा नहीं बल्कि और मजबूत हुआ है।

‘या मंजिल मिलेगी या मुसाफिर बनूंगा’

हमारे निष्कासन पत्र के साथ RLJP को महागठबंधन में शामिल होने के लिए ढेरों शुभकामनाएं और शुभकामनाएं। पथ पर चलता रहूंगा, चलने में माहिर बन जाऊंगा, या तो मंजिल मिल जाएगी या फिर अच्छा मुसाफिर बन जाऊंगा। गुरुवार को पार्टी से निष्कासित हुए थे आकाश यादव आपको बता दें कि आकाश यादव को पिछले गुरुवार (29 मई 2025) को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। दिन में पार्टी से निष्कासन का पत्र सामने आया और फिर देर रात आकाश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी।

RLJP ने आकाश यादव को निकाला

पार्टी की ओर से जारी पत्र में लिखा गया, “वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस जी के निर्देशानुसार आपको पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष (छात्र प्रकोष्ठ) के पद से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।”

अनुष्का यादव के बड़े भाई हैं आकाश यादव

गौरतलब है कि आकाश यादव अनुष्का यादव के बड़े भाई हैं। तेजप्रताप से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद आकाश ने मीडिया के सामने आकर बेबाक बयान दिया था। इसके बाद अब पार्टी की ओर से यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने बेटे तेजप्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब पशुपति पारस ने अपनी पार्टी में कार्रवाई की है।

तेज प्रताप के बाद आकाश यादव भी हुए पार्टी से बेदखल, पशुपति पारस ने 6 साल के लिए निकाला

Advertisement
Advertisement
Next Article