W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आकाशदीप और मोनिका ने लिए सात फेरे, हॉकी के मैदान से जीवनसाथी तक का सफर

आकाशदीप और मोनिका ने मोहाली में पारंपरिक तरीके से रचाई शादी, हॉकी सितारों ने दी बधाई

03:42 AM Nov 16, 2024 IST | Rahul Kumar

आकाशदीप और मोनिका ने मोहाली में पारंपरिक तरीके से रचाई शादी, हॉकी सितारों ने दी बधाई

आकाशदीप और मोनिका ने लिए सात फेरे  हॉकी के मैदान से जीवनसाथी तक का सफर

भारतीय हॉकी के दो दिग्गज खिलाड़ीयों अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रहे, पंजाब के हॉकी खिलाड़ी आकाशदीप सिंह और हरियाणा की मोनिका मलिक शुक्रवार को मोहाली के लांडरा में शादी के बंधन में बंध गए। ऑर्चिड रिसॉर्ट के सामने स्थित गुरुद्वारा साहिब में पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी कर ली, दोनों ने अपने-अपने पुरुष और महिला हॉकी टीमों के लिए 200 से अधिक मैच खेले हैं और शानदार करियर बनाया है।

Advertisement

आकाशदीप और मोनिका खिलाड़ी 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे उनका शादी समारोह मोहाली के लांडरा-सरहिंद हाईवे पर स्थित एक निजी रिजॉर्ट में होगा. शादी से पहले की ‘शगुन’ रस्म 13 नवंबर को जालंधर में हुई थी. जिसमें कई इंटरनेशनल हॉकी स्टार मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और सरदारा सिंह शामिल हुए थे. उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया. आकाशदीप तरनतारन के वैरोवाल गांव के रहने वाले हैं जबकि मोनिका सोनीपत के गामड़ी गांव से आती हैं।

Advertisement

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं आकाशदीप

Advertisement

आकाशदीप 2011 में जूनियर नेशनल टीम के कप्तान भी रहे हैं। वे 2012 में दिल्ली में जूनियर विश्व कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2012 में मेलबर्न में एफआईएच चैंपियंस ट्रॉफी में ब्रिटेन के खिलाफ मैच में सीनियर टीम में पदार्पण किया था। उनकी प्रतिभा इतनी असाधारण थी कि उन्होंने सीनियर नेशनल टीम में खेलने के एक साल बाद ही अंडर-21 में पदार्पण किया। आकाशदीप सिंह को अगस्त 2020 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×