टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मैनपुरी उपचुनाव के लिए शिवपाल को मना रहे है अखिलेश, तस्वीर ट्वीट कर अटकलो पर लगाया विराम

ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बन गए है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी लगातार शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कोशिश कर रही है।

02:40 PM Nov 17, 2022 IST | Desk Team

ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बन गए है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी लगातार शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कोशिश कर रही है।

ऐसा लग रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के लिए महत्वपूर्ण बन गए है। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी लगातार शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक तस्वीर ट्वीट कर तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। 
अखिलेश यादव द्वारा ट्वीट की गई इस तस्वीर में मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, चाचा शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव बैठे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर ट्वीट कर अखिलेश ने लिखा- नेता और घर के बुजुर्गों के साथ-साथ मैनपुरी की जनता का आशीर्वाद भी आपके साथ है!

Advertisement

सपा मुखिया के इस ट्वीट के बाद कहा जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव को मनाने की कवायद पूरी हो चुकी है और वह साफ तौर पर चुनाव में डिंपल का साथ देंगे। अखिलेश गुरुवार को लखनऊ से सीधे सैफई आए और यहां शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की। अखिलेश के साथ डिंपल भी मौजूद थीं। करीब 1 घंटे तक नेताओं के बीच बैठक हुई।
समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को उपचुनाव के लिए अपना स्टार प्रचारक बनाया है। जिस शिवपाल को सपा मुखिया अखिलेश यादव 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद अपनी पार्टी का मानने को तैयार नहीं थे। वो आज पार्टी के स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल हैं। 
Advertisement
Next Article