अखिलेश का योगी पर हमला, बोल- जिसे फिजिक्स नहीं आती, वो पेंडुलम सिखा रहे
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया और कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा
05:51 AM Nov 30, 2022 IST | Shera Rajput
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर पलटवार किया और कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं।
Advertisement
अखिलेश यादव मंगलवार को मैनपुरी में एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि फुटबॉल खेलो, बताओ मुख्यमंत्री फुटबाल खेल पाएंगे क्या। खेलना हो तो खेल लें समाजवादियों से। मुख्यमंत्री को सिर्फ नफरत और झगड़े का खेल खेलना आता है। कहा कि चाचा पेंडुलम नहीं वो ऐसा झूला झुला देंगे कि समझ नहीं आएगा, जिसने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी वो पेंडुलम सिखा रहे हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मैनपुरी में आयोजित जनसभा में शिवपाल यादव पर तंज करते हए कहा था कि ‘उनकी स्थिति एक पेंडुलम जैसी है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था। कुर्सी तक नहीं मिली, उसके हैंडल में बैठना पड़ा था। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है।’
अखिलेश ने कहा कि सीबीआई और ईडी की बात करते हैं तो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की जांच कब कराएंगे? जहां चुनाव होगा, वहीं जांच होगी। मैनपुरी के लोगों ने कई बार नेताजी को चुनकर भेजा है। चाहे वो किसी भी दल में रहे हों, लोगों ने उनके नाम पर वोट दिया है। यहां जितना विकास, सड़कें, अस्पताल दिख रहे हैं, ये सब नेताजी के प्रयास से ही हुआ है। यहां बारिश में बिजली के तार टूटकर गिर जाते थे, सपा सरकार में उन तारों को अंडरग्राउंड करवाया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि समाजवादी जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। भाजपा अटल जी के नाम को लेकर हमेशा वोट मांगती है। उनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी, उनकी प्रतिमा, उनके नाम का स्टेडियम सपा सरकार द्वारा बनाए गई संस्थाओं में ही है।
अखिलेश ने कहा कि अगर सपा लोहिया इंस्टीट्यूट, लोकभवन और इतना बड़ा स्टेडियम नहीं बनाती तो भाजपा अटल जी के नाम पर क्या करती। आज अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही। धान खरीद का इंतजाम नहीं हैं। सवाल जाति-धर्म का नहीं, खुशहाली और तरक्की का है।
Advertisement