Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अखिलेश बोले- भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यंत्र कर रही

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा पर पंचायत चुनाव में परास्त होने के बाद भी लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस पार्टी को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

06:12 PM May 05, 2021 IST | Desk Team

अखिलेश ने यहां एक बयान में भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा ने कभी लोकतंत्र का सम्मान नहीं किया। पंचायत चुनाव में बुरी तरह परास्त होने के बाद भी भाजपा लोकतान्त्रिक प्रणाली के विरुद्ध षड़यंत्र करने से बाज नहीं आ रही है।
उन्होंने पंचायत चुनाव में भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा द्वारा निर्वाचित सदस्यों को डराना-धमकाना और प्रलोभन के जरिए सत्ता का दुरुपयोग उसके कुत्सित इरादों का संकेत है। भाजपा को राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में बुरी तरह विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा भाजपा सरकार की कुरीतियां प्रदेशवासियों को भारी पड़ रहीं हैं। प्रशासन की मिलीभगत से आपदा को अवसर बनाने वाले लोगों की जिन्दगियों से खेल रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अस्पतालों में ऑक्सीजन,बेड, इलाज और टीके की कमी से मौत हो रही है। अधिकारियों की लम्बी चौड़ी फौज लगाने के बावजूद कालाबाजारी नहीं रुक रही है। दवायें बाजार से गायब हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के कार्यालयों में अराजकता है। भाजपा सरकार इन पर लगाम कसने में असमर्थ है और अपनी अक्षमता को छिपाने में व्यस्त है। 
Advertisement
Next Article