W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अखिलेश ने कसा तंज - अपने राज्य से बेखबर योगी बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।

06:46 PM Mar 17, 2021 IST | Ujjwal Jain

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।

Advertisement
अखिलेश ने कसा तंज   अपने राज्य से बेखबर योगी बंगाल और असम की कानून व्यवस्था सुधारने में व्यस्त
Advertisement
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज करते हुए कहा कि प्रदेश और इसकी राजधानी लखनऊ में अपराधी बेलगाम हैं, मगर मुख्यमंत्री इससे बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।
Advertisement
यादव ने पश्चिम बंगाल और असम में जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के प्रचार में इन दिनों व्यस्त मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर हमला करते हुए बुधवार को एक बयान में कहा कि भाजपा राज में अपराधी बेखौफ होकर पुलिस पर ही हमलावर हो रहे हैं। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। अपराधी सत्ता संरक्षित होने के कारण निडर हैं कि उन पर हाथ डालने वाला पुलिस कर्मी ही निलम्बित होगा।
उन्होंने कहा, ”महिला अपराधों को रोकने के खोखले दावे करने वाली भाजपा सरकार और उसके मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह नाकाम हो चुके हैं। यही वजह है कि योगी अपने राज्य के हालात से बेखबर होकर पश्चिम बंगाल और असम की कानून-व्यवस्था सुधारने में व्यस्त हैं।”
यादव ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चियों के साथ अपराध में राजधानी लखनऊ अव्वल नम्बर पर आ गई है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब लूट, अपहरण, हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं न होती हों।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जादुई जुमले उछालने लगती है। वह झूठे आंकड़ों से जनता को भ्रमित करने की चाहे जितने तिकड़म करले, मगर अब वह सफल होने वाली नहीं है। सभी को भाजपा के दावों में छुपे सच का पता चल गया है और वह झूठों को 2022 के चुनावों में सही सबक सिखाएगी।
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×