Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अखिलेश यादव ने भाजपा पर मतदाता सूची में हेराफेरी करने लगाया आरोप, कहा- सत्ता का दुरूपयोग करना जारी

07:30 PM Sep 29, 2023 IST | Uday sodhi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करना जारी है। भाजपा सरकार मतदाता सूची में भी हेराफेरी करने लगी है। उन्होंने कहा कि कन्नौज में सपा की आपत्ति और शिकायत से छुपा हुआ यह सच सामने आया है कि एक बूथ में जितने नाम सही हैं उनसे 5 गुना नाम फर्ज़ हैं। अगर ईमानदारी से जाँच हो जाए तो केवल कन्नौज के एक बूथ में ही नहीं, उप, के हर एक बूथ में ये भाजपाई घोटाला सामने आएगा। चुनाव आयोग संज्ञान ले और दंडात्मक कार्रवाई करने के बाद मतदाता सूची को सत्यापित कर सुधारे।

राजनैतिक दलों को नहीं देने का निर्देश-नियम

मतदाता सूची को लेकर जानबूझकर भ्रांतियां पैदा की जा रही है। दिनांक 06 जनवरी से 17 अक्टूबर 2023 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ गए हैं, काटे गए हैं, नाम संशोधित किए गए हैं। 05 जनवरी 2024 को अन्तिम मतदाता सूची को राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की गई थी जिसके लिए आदेश भी निर्गत किया गया था। आश्चर्य की बात है कि बाद में मैनुअल रोल्स 2023 जारी कर संशोधित सूची पि्रंट नहीं कराने और उसे राजनैतिक दलों को नहीं देने का निर्देश-नियम बना दिया गया।

नए नियम का दुरुपयोग भी किया जा सकता है

श्री यादव ने कहा कि अब नया नियम बना दिया गया है, कि चुनावों की घोषणा हो जाने के बाद भी मतदाता एक राज्य से दूसरे राज्य में अपना पता स्थानान्तरित करवा सकता है। नए नियम का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में प्रथम चरण के मतदान वाले क्षेत्र का कोई ऐसा मतदाता जिसका नाम सातवें चरण वाले मतदान क्षेत्र में अनुपस्थित, स्थानान्तरित और मृतक लिस्ट में नाम शामिल होगा वह प्रथम चरण वाले मतदान में मतदान करके फार्म नं0-8 भरकर अपना नाम, पता स्थानान्तरित करवा कर सातवें चरण के मतदान में भी मतदान कर सकता है इस नियम का दुष्प्रभाव होगा। इस नये नियम को बनाने से पूर्व राजनैतिक दलों की बैठक नहीं की गई और कोई चर्चा भी नहीं की गई।

Advertisement
Advertisement
Next Article