टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Akhilesh Yadav : अखिलेश यादव ने बीजेपी और बसपा पर लगाया साठगांठ का आरोप

05:38 PM May 27, 2024 IST | Saumya Singh
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर साठगांठ का आरोप लगाते हुए सोमवार को बहुजन समाज का आह्वान किया कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान की रक्षा के लिये लोकसभा चुनाव में वह इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस का साथ दें।

Advertisement

Highlight :

बीजेपी और बसपा ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखा है- अखिलेश

अखिलेश यादव ने गाजीपुर में आयोजित एक चुनावी रैली में कहा, यह चुनाव जहां हमारे आपके भविष्य को बचाने का है। वहीं, यह चुनाव संविधान को बचाने का भी है। यह संविधान ही है जो हमें सम्मान दिलाता है, जो हमारे अधिकारों की रक्षा करता है। इधर देखने को मिल रहा है कि भाजपा और बसपा ने अंदर ही अंदर हाथ मिला रखे हैं, इसलिए हम बहुजन समाज के लोगों से भी अपील करना चाहते हैं कि यह चुनाव बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाने का भी है इसलिए हमारे इंडिया गठबंधन का साथ दीजिए।

भाजपा हटेगी तभी देश का संविधान बचेगा- अखिलेश

उन्होंने कहा, अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो वह कुछ भी कर सकती हैं। यह वही लोग हैं जिन्होंने कई मौकों पर जो लोकसभा में सांसद अपनी बात रखना चाहते थे उन्हें रखने नहीं दिया। ऐसा भी समय आया जब इन्होंने 150 से ज्यादा सांसदों को सदन से बाहर निकालने का काम किया था, इसलिए आप लोग सावधान रहें।
यादव ने कहा, यह चुनाव बहुत बड़ी लड़ाई है। यह लड़ाई आर—पार की है। लड़ाई ऐसी है कि उत्तर प्रदेश ही देश को बचा सकता है। जब भाजपा हटेगी तभी देश का संविधान बचेगा।

भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज

उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज करते हुए कहा, जो लोग 400 पार की बात कर रहे थे, वह 400 सीटें हारने जा रहे हैं। जो बहुत बड़ी-बड़ी बातें कहते थे, इधर उनका आत्मविश्वास लड़खड़ाया है। उससे उनकी जबान भी लड़खड़ा रही है। अब कोई भी आदमी उनकी पुरानी कहानी, पुराने घिसे-पिटे डायलॉग सुनना नहीं चाहता।

बीजेपी की हर बात और हर वादा झूठा-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 10 साल से शासन कर रही भाजपा की हर बात और हर वादा झूठा निकला है। उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा, जो लोग इस वक्त सत्ता में हैं, वे जान गए हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार बनने वाली नहीं है। वे यह स्वीकार भी कर चुके हैं कि चार जून के बाद उनकी सरकार नहीं बनने जा रही है इसीलिए उनकी भाषा बदल गई है, उनका व्यवहार बदल गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article