W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'ये असल में NRC है...', अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया पर सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

07:15 PM Dec 10, 2025 IST | Amit Kumar
 ये असल में nrc है      अखिलेश यादव ने sir प्रक्रिया पर सरकार को घेरा  लगाए गंभीर आरोप
Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)

Akhilesh Yadav on SIR: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में EVM, बैलेट पेपर और SIR को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए बैलेट पेपर से ही चुनाव कराए जाने चाहिए। अखिलेश यादव का कहना है कि देश के अधिकतर लोग चाहते हैं कि चुनाव फिर से बैलेट पेपर के ज़रिये हों। उनका मानना है कि अगर लोकतंत्र को सुरक्षित रखना है तो सबसे विश्वसनीय तरीका बैलेट पेपर ही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई विकसित देश, जैसे अमेरिका, जापान और जर्मनी ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर सवाल उठने के बाद बैलेट प्रणाली को अपनाया है। इसलिए भारत में भी इस व्यवस्था को लागू करने से सरकार को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Advertisement

Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)
Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)

Akhilesh Yadav on SIR: जर्मनी की कोर्ट का उदाहरण

अखिलेश यादव ने दावा किया कि जर्मनी की अदालत ने भी EVM से मतदान को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब दूसरे देश EVM पर भरोसा नहीं कर रहे तो फिर भारत में EVM का इस्तेमाल क्यों जारी है? उनका कहना था कि अगर सरकार को अपने काम और चुनावी प्रक्रिया पर भरोसा है, तो वह EVM को हटाने से क्यों डर रही है।

Advertisement

Akhilesh Yadav News: उपचुनावों में गड़बड़ी का आरोप

सपा अध्यक्ष ने हाल ही में हुए कुंदरकी और मीरापुर उपचुनाव को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान पुलिसकर्मियों ने साधारण कपड़ों में वोट डालने की कोशिश की। अखिलेश का आरोप है कि यह बिल्कुल गलत था और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए।उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार उनके आरोपों को गलत बताती है, तो फिर उन मतदान केंद्रों के CCTV फुटेज जनता के सामने जारी कर दे।

Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)
Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)

UP Politics: SIR पर भी कसा तंज

अखिलेश यादव ने SIR को लेकर भी केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार इसे SIR कह रही है, लेकिन असल में यह NRC जैसा ही कानून है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पहले ये लोग SIR लागू कर रहे हैं, फिर धीरे-धीरे यह प्रक्रिया पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग यानी PDA समुदाय को निशाना बनाएगी।अखिलेश यादव ने चेतावनी दी कि सरकार भविष्य में लोगों का आरक्षण खत्म करने की भी कोशिश कर सकती है।

आर्थिक स्थिति और रोजगार पर सरकार को घेरा

उन्होंने देश की आर्थिक हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि रुपये की कीमत लगातार गिर रही है और उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। उनका कहना है कि नई फैक्ट्रियों का निर्माण नहीं हो रहा, जिससे युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)
Akhilesh Yadav on SIR (source s-m)

फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल

ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित फिल्म सिटी प्रोजेक्ट पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के अधिकारी और नेता खुद को इतना बड़ा कलाकार समझते हैं कि उन्हें फिल्म सिटी की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार केवल घोषणाएँ कर रही है, जबकि जमीन पर कोई बड़ा काम दिखाई नहीं दे रहा।

यह भी पढ़ें: IndiGo संकट पर अब दिल्ली HC ने जताई नाराजगी, केंद्र को भी लगाई फटकार

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

अमित कुमार पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा वायरल खबरें लिखने में माहिर हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन व भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजश्री टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की। इसके बाद वेबसाइट पर लिखने के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की और बाद में इंडिया डेली न्यूज चैनल में बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। फिर इसके बाद न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर की पद पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×