Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

अखिलेश यादव ने उठाया सवाल, कहा - योगी आदित्यनाथ का यूपी की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में सभी को सुरक्षित रखने में

07:03 PM Sep 15, 2023 IST | Jyoti kumari

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में सभी को सुरक्षित रखने में

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है।उन्होंने कहा कि वे उत्तर प्रदेश में सभी को सुरक्षित रखने में अच्छा काम नहीं कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि सरकार ने कई चीजों को नियंत्रण से बाहर जाने दिया है। यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रह गया है। प्रदेश में दिनदहाड़े हत्या, लूट, डकैती की घटनाएं हो रही हैं। कहीं भी कोई सुरक्षित नहीं है। अपराधी बेखौफ है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम कर दिया है।
Advertisement
दुष्कर्म की घटना मन को विचलित करती है
उन्होंने कहा कि कौशांबी में दबंगों ने गर्भवती बेटी, दामाद, ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सरधना में एलएलबी के एक छात्र को गोली मार दी गई। गुरूवार को सीतापुर में बड़ागांव चौकी के एक गांव में युवती से दुष्कर्म किया गया। मैनपुरी में 6 वर्ष की बालिका से दुष्कर्म की घटना मन को विचलित करती है।
अकाउंटेंट से 7 लाख रूपये लूट लिए
उन्होंने कहा कि मंगलवार को दिनदहाडे़ भीड़भाड़ के बीच मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में लुटेरों ने एक्सिस बैंक में रूपये जमा करने आए 3 कैशवेन कर्मचारियों को गोली मारी। गार्ड की हत्या कर 35 लाख रूपये लूट लिए। इसी तरह मंगलवार को प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने अस्पताल के अकाउंटेंट से 7 लाख रूपये लूट लिए।
Advertisement
Next Article