W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अखिलेश यादव बोले: भाजपा-कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में की भ्रष्टाचार और लूट

07:18 PM Nov 06, 2023 IST | Prateek Mishra
अखिलेश यादव बोले  भाजपा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में की भ्रष्टाचार और लूट
Advertisement

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट की है। पिछड़े, दलितों, आदिवासियों को धोखा दिया है। इन वर्गों को गरीब बनाए रखा। सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के दमोह जिले के विधानसभा क्षेत्र में सपा के प्रत्याशी दृगपाल सिंह लोधी, कटनी जिला में बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र में शंकर लाल महतो और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अजय तिवारी के समर्थन में चुनावी जनसभाएं की।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक ही दल हैं। इनके चेहरे कभी-कभी अलग हो जाते हैं। कांग्रेस और भाजपा की नीतियों में कोई फर्क नहीं दिखाई देता है। भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट की है। पिछड़े, दलितों, आदिवासियों को धोखा दिया है। इन वर्गों को गरीब बनाए रखा। मध्य प्रदेश में पिछड़ों का 27 फीसदी आरक्षण लागू नहीं होने दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की गलत नीतियों से किसान दुखी हैं। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। नौजवान नौकरी, रोजगार की उम्मीद नहीं कर सकता है। हर वर्ग निराश है। पहले कांग्रेस की गलत नीतियों ने गरीब, किसान, नौजवान को पीछे कर दिया, अब भाजपा भी उसी रास्ते पर है। दोनों दलों के खिलाफ वोट कर सपा के प्रत्याशियों को जिताएं।

अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से बजट की लूट कर रही है। जिन प्रदेशों में गरीबों, किसानों, पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों और आदिवासियों की ताकत एक हो गई हो, वहां भाजपा और कांग्रेस का सफाया हो गया। जबसे पिछड़े, दलित, आदिवासी जागरूक हो गए हैं, बड़े-बड़े राष्ट्रीय दल अपनी नीतियां बदलने पर मजबूर हैं। कांग्रेस ने आजादी के बाद जातीय जनगणना रोक दी थी, अब चुनाव देखकर जातीय जनगणना के पक्ष में बोल रहे हैं। भाजपा जातीय जनगणना का विरोध कर रही है।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×