Akhilesh Yadav: भाजपा के विवादित बयान पर 'सपा' का पलटवार , अखिलेश का ट्वीट- पिक्चर अभी बाकी है
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा के परिवारवाद के आरोप के जवाब में तस्वीरों का एक कोलाज ट्वीट किया है। कोलाज में उन सभी भाजपा नेताओं की तस्वीर शामिल है जिनके बेटे और बेटियां पार्टी में नेता हैं।
04:14 PM Nov 29, 2022 IST | Desk Team
नेताजी के निधन के बाद से ही मैनपुरी की सीट खाली हो गई थी जिसको लेकर राजनीतिक सियासत भी तेज हो गई थी। कुछ ही दिन पहले भाजपा पार्टी की तरफ से सपा पर कटाक्ष किया गया था, कि सपा परिवारवाद की पार्टी है। इसी मुद्दे पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया, कोलाज में उन सभी भाजपा नेताओं की तस्वीर शामिल है जिनके बेटे और बेटियां पार्टी में नेता हैं।
पिक्चर अभी बाकी है pic.twitter.com/EM1YRJ3evn
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 29, 2022
Advertisement
भाजपा के बयान पर सपा का ताबड़तोड़ अटैक
आपकों बता दें कि पक्ष और विपक्ष के बीच शब्दों के बाणा उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव से कुछ दिन पहले शुरू हुए थे। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने इस सीट के लिए समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को चुना है। मैनपुरी में चुनाव प्रचार कर रहे बीजेपी नेता यादव वंश पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं।
अखिलेश ने ट्वीट किया, पिक्चर अभी बाकी है
अखिलेश यादव की पोस्ट में बीजेपी के दिग्गज नेता हैं जिनमें बी.एस. येदियुरप्पा, राजनाथ सिंह, रमन सिंह, कैलाश विजयवर्गीय और कई अन्य जिनके रिश्तेदार पार्टी संगठन में पद संभाल रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट को पिक्च र अभी बाकी है के साथ कैप्शन दिया। यादव ने कहा, वंशवाद को लेकर ऐसे सवाल बीजेपी नेताओं से बराबर ताकत से क्यों नहीं पूछे जाते?।
Advertisement
Advertisement

Join Channel