W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तीखा तंज, कहा- बाबा मुख्यमंत्री हैं ‘चिलमजीवी’

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार हुआ।

08:46 PM Oct 13, 2021 IST | Ujjwal Jain

अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार हुआ।

अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ पर कसा तीखा तंज  कहा  बाबा मुख्यमंत्री हैं ‘चिलमजीवी’
Advertisement
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी उस केंद्रीय मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिनका बेटा लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार हुआ। साथ ही कहा कि बुंदेलखंड की जनता भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि उसके वोटों पर बुलडोजर चल जाएगा।
Advertisement
योगी आदित्यनाथ को बताया ‘चिलमजीवी’
Advertisement
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए अखिलेश ने उनके लिए ‘चिलमजीवी’ शब्द का इस्तेमाल किया। अखिलेश ने ‘विजय रथ यात्रा’ के दूसरे दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, “हमारे बाबा मुख्यमंत्री को दो चीजें पसंद हैं – एक बुल (सांड) और दूसरा बुलडोजर। पिछली बार बुलडोजर की कमान इनके हाथों में दे दी गई थी लेकिन इस बार बुंदेलखंड की जनता ने तय कर लिया है कि बुलडोजर का स्टेरिंग वह अपने हाथ में रखेगी और भाजपा के खिलाफ इतने वोट डालेगी कि इनके वोटों पर बुलडोजर चल जायेगा।”
Advertisement
भाजपा अपराधियों के साथ खड़ी है – अखिलेश 
समझा जाता है कि बुल से यादव का अभिप्राय उन आवारा पशुओं से है, जो किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और बुलडोजर से उनका मतलब प्रदेश सरकार द्वारा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने से था। अखिलेश ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि पार्टी उस मंत्री के खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं करेगी, जिसका बेटा लखीमपुर हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि पार्टी “अपराधियों के साथ खड़ी है” जो वर्तमान शासन में सबसे ज्यादा खुश हैं।
बीते चार साल योगी जी ने क्या किया  – सपा प्रमुख 
लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को किसानों के प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार सहित आठ लोग मारे गये थे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा, घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये लोगों में शामिल थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने किसी का नाम लिये बगैर कहा कि ‘‘चिलमजीवी’’ अब छात्रों के बीच टैबलेट कंप्यूटर बांटने निकलने हैं और हैरानगी जताते हुए कहा कि इस तरह की पहल पिछले चार वर्षों में नहीं की गई।
किसानों ने प्रदर्शन किया, तो वाहनों से कुचल दिया गया – अखिलेश 
उन्होंने लोगों को ‘‘चिलमजीवी’’ के खिलाफ आगाह किया और उनसे कहा कि क्या उन्हें समझ में आ रहा है कि वह किसक बारे में कह रहे हैं। सपा प्रमुख हाल में युवाओं के बीच मुख्यमंत्री के टैबलेट कंप्यूटर और स्मार्टफोन बांटने का संभवत: हवाला दे रहे थे। बाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, ‘‘जब किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया, उन लोगों को वाहनों से कुचल दिया गया।’’
नए कृषि कानूनों से किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा- अखिलेश 
केंद्र के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर प्रहार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “ याद रखिए एक कानून से ईस्ट इंडिया कंपनी भारत में सरकार बन गई थी, और जो यह किसान विरोधी कानून लाया जा रहा है, अगर वह लागू हो गया तो किसान अपने खेत में मजदूर बन जाएगा। भाजपा ने किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए गाड़ी में बैठकर किसानों को कुचल दिया। अगर यह तीन कृषि कानून पारित हुए तो हमारे और आपके खेत छिन जाएंगे।”
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×