W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'अक्षरा सिंह! 50 लाख रुपए दो; नहीं तो जान से मार दूंगा', बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दहशत

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस एवं सिंगर अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। दो दिन के अंदर रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी मिली है।

08:14 AM Nov 13, 2024 IST | Ranjan Kumar

Akshara Singh: भोजपुरी एक्ट्रेस एवं सिंगर अक्षरा सिंह से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई है। दो दिन के अंदर रकम नहीं देने पर हत्या करने की धमकी मिली है।

 अक्षरा सिंह  50 लाख रुपए दो  नहीं तो जान से मार दूंगा   बॉलीवुड के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में दहशत

Extortion Demand To Akshara Singh: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान, शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस एवं सिंगर अक्षर सिंह को हत्या की धमकी दी गई है। अक्षरा से 50 लाख रुपए की मांग की गई है। कॉल करने वाले ने दो दिनों के अंद रकम नहीं मिलने पर हत्या की धमकी दी है। एक्ट्रेस ने पटना स्थित दानापुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत दी है। अक्षरा दानापुर इलाके में ही रहती हैं। उनकी शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। कॉलर एक्ट्रेस को धमकी देने के साथ गालियां भी दीं।

Advertisement

2010 में किया था डेब्यू

Advertisement

साल 2010 में अक्षरा ने भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से एक्टिंग डेब्यू किया था। वो भोजपुरी के बड़े एक्टर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ काम कर चुकी हैं। अक्षरा भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने हिंदी टीवी पर भी काम किया है। साल 2015 में हिंदी टीवी शो ‘काला टीका’ और ‘सर्विस वाली बहू’ में काम किया है। अक्षरा पीरियड ड्रामा शोज ‘सुर्यपुत्र कर्ण’ और ‘पोरस’ में भी दिखाई दी हैं। बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन फॉलोअर हैं। वो भोजपुरी फिल्म जगत की सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली एक्ट्रेस हैं।

Advertisement

राजनीति में रखा है कदम

पिछले साल अक्षरा ने राजनीति में कदम रखा था। नवंबर 2023 में वो प्रशांत किशोर के ‘जन सुराज’ कैंपेन से जुड़ी थीं। ये कयास लगाए गए थे कि वो लोकसभा चुनाव लड़ने वाली हैं। मगर, उनकी पॉलिटिक्स केवल कैंपेन करने तक सीमित रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×