टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

अक्षय कुमार पंजाब पुलिस की एसआईटी के समक्ष उपस्थित हुए, सच्चा सौदा प्रमुख से मुलाकात से इंकार किया

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए। उन्होंने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल

08:03 PM Nov 21, 2018 IST | Desk Team

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए। उन्होंने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए। उन्होंने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच एक बैठक का प्रबंध करने से इंकार किया है।

Advertisement

पंजाब सरकार ने धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी को लेकर फरीदकोट की बेहबल कलां और कोटकपुरा में विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। वर्ष 2015 में हुई इस घटना में दो लोग मारे गये थे। धार्मिक ग्रंथ के पृष्ठ फटे और बिखरे पाये जाने की घटना में कथित तौर पर स्वयंभू बाबा के समर्थक भी शामिल थे।

गुरू नानक जयंती के मौके पर भारत से 3080 सिख श्रद्धालु पहुंचे पाकिस्तान

अक्षय कुमार के अधिवक्ता ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि अभिनेता ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के साथ किसी भी तरह के मुलाकात का खंडन किया है। राम रहीम बलात्कार के दो मामलों में 20 साल जेल की सजा काट रहा है।

न्यायमूर्ति रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट में अक्षय कुमार के नाम का जिक्र होने के कारण एसआईटी ने अभिनेता से पूछताछ की। आयोग की रिपोर्ट अगस्त में पंजाब विधानसभा में पेश की गई थी।

इसमें आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने पंजाब में एमएसजी-2 का प्रदर्शन सुनिश्चित करने को लेकर डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच मुलाकात कराई थी। अभिनेता से यहां सेक्टर नौ में पंजाब पुलिस के मुख्यालय में दो घंटा पूछताछ की गई।

अभिनेता के वकील संतपाल सिंह सिद्धू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने एसआईटी से कहा उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख से मुलाकात नहीं की है। ऐसे में किसी भी बैठक को लेकर कोई सवाल ही नहीं उठता है।’’

उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक हरबन जलाल के डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के समक्ष बैठक को लेकर दिये गये बयान को ‘मनगढंत’ बताया। सिद्धू ने बताया कि अक्षय कुमार को एसआईटी के समक्ष दुबारा उपस्थित होने के लिए नहीं कहा गया है।

एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और शिअद के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल से पहले ही पूछताछ कर चुकी है।

Advertisement
Next Article