Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

मानुषी छिल्लर को घुटने पर बैठकर अक्षय कुमार ने किया प्रपोज, वीडियो देख फैंस को आई ट्विंकल खन्ना की याद

पृथ्वीराज में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नजर आएंगे। फिलहाल दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार अपने घुटने के बल बैठे और मानुषी का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे है।

10:11 AM May 25, 2022 IST | Desk Team

पृथ्वीराज में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर नजर आएंगे। फिलहाल दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार अपने घुटने के बल बैठे और मानुषी का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे है।

फिल्म इंडस्ट्री खिलाड़ी यानि अक्षय कुमार और पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज का प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। इसी के
चलते दोनों को आए दिन साथ में स्पॉट किया जाता है। इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए है क्योंकि वीडियों में मानुषी का हाथ पकड़े हुए अक्षय कुमार
अपने घुटने के बल बैठे दिखाई दे रहे हैं। दोनों का यह वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो
रहा है और वीडियो में दोनों ऐसे देखकर फैंस को एक्टर की वाइफ ट्विंकल खन्ना की याद
आ गई है।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के इस वीडियो को एक पैपराजी अकाउंट से शेयर किया
गया है। जिसमें खिलाड़ी कुमार अपने घुटने पर बैठे दिखाई दे रहे है और उन्होंने
अपने सामने खड़ी मानुषी का हाथ पकड़ रखा है। इस क्लिप में एक्ट्रेस येलो कलर के
लहंगे में दिखाई दे रही हैं। वहीं खिलाड़ी कुमार अपने ऑल ब्लैक लुक में काफी
ज्यादा हैंडसम लग रह है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी को पोज देते टाइम अक्षय, मानुषी का हाथ
पकड़ घुटनों के बल बैठ जाते हैं
,
जिसे देख एक्ट्रेस शरमा जाती
हैं। वीडियो में दोनों की जोड़ी काफी शानदार लग रही है और साथ ही उनकी केमिस्ट्री
भी काफी जबरदस्त है। खिलाड़ी कुमार का यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है
जिस पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

कुछ फैंस तो वीडियो को देख एक्टर को उनकी वाइफ ट्विंकल खन्ना का नाम लेकर चिढ़ाते
भी दिख रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा,
ट्विंकल खन्ना
इनका करंट लोकेशन जानना चाहती हैं।
तो वहीं दूसरे यूजर
ने लिखा
,’ट्विंकल मैम कहां हैं।वहीं एक अन्य लिखते हैं,’अक्षय पाजी इज लाइक-यहां मैं पिघल गया।

बता दें कि फिल्म
पृथ्वीराज
सम्राट पृथ्वीराज चौहान
की लाइफ पर बेस्ड है। ये फिल्म पृथ्वीराज और संयोगिता की अमर प्रेम को दर्शाती है।
फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में है और मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता
के किरदार में हैं। 

इनके अलावा फिल्म में आशुतोष राणा भी हैं, जो संयोगिता के पिता की भूमिका में हैं। मूवी में विलेन के रोल में एक्टर मानव
विज नजर आने वाले हैं जो फिल्म आक्रमणकारी सुल्तान मोहम्मद गोरी का कैरेक्टर प्ले
कर रहे हैं। यह फिल्म 3 जून
को सिनेमाघरों में रिलीज
होगी।

 

Advertisement
Next Article