For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Akshay Kumar ने उछल कूद कर बहाया पसीना, अक्की के वर्कआउट वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बार पर बंदर की तरह जंप करते हुए दिख रहे हैं वह बार पकड़कर पुलअप भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस उम्र में उनके वर्कआउट को देखकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

04:30 PM Nov 02, 2022 IST | Desk Team

अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बार पर बंदर की तरह जंप करते हुए दिख रहे हैं वह बार पकड़कर पुलअप भी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस उम्र में उनके वर्कआउट को देखकर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

akshay kumar ने उछल कूद कर बहाया पसीना  अक्की के वर्कआउट वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय
कुमार की गिनती इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स की लिस्ट में होती हैं। खिलाड़ी के नाम
से मशहूर अक्षय अपनी सेहत और फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। बी-टाउन में वह ऐसे
एकलौते अभिनेता है जो रात को जल्दी सो जाते है और किसी पार्टी में नहीं जाते हैं। इसी
लाइफ स्टाइल की चलते आम इंसान ही नहीं सेलेब्स तक अक्षय के दीवाने है।

Akshay Kumar | Highest Taxpayer | Income Tax-Akshay Kumar Named Highest  Taxpayer Again; Receives Certificate From IT Department

अक्षय कुमार सोशल
मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है और इस बार अभिनेता ने अपने फैंस के साथ अपनी
वर्क आउट वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद उनके फैंस का मुंह खुला रह गया
है। 55 साल की उम्र में वह वीडियो में बंदरों की तरह उछल कूद करते दिखाई दे रहे है
जो इस उम्र के लोगों के लिए करना शायद नामुमकिन है।

अक्षय कुमार ने
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो हाई-ऑक्टेन वर्कआउट करते दिख रहे हैं। क्लिप में उन्हें बंदरों
की तरह झूलते हुए और पुल-अप करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो के बैकग्राउंड
में उनकी फिल्म चांदनी चौक टू चाइनाका मोटिवेशनल सॉन्ग चख लेण देचल रहा है, जिसे कैलाश खेर ने गाया है। वैसे कैलाश खेर की ये मशहूर सॉन्ग इस क्लिप के लिए
एकदम फिट बैठ रहा है।

Akshay Kumar on Twitter:

अक्षय कुमार का यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और फैंस इस क्लिप पर
जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। 55 साल की उम्र में अक्षय की फिटनेस देखकर हर कोई दंग
रह गया है वहीं फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, अपना हीरो अभी भी तगड़ा है।एक अन्य फैन ने
कमेंट में लिखा, “हम में से कई लोगों के
लिए प्रेरणा!!एक अन्य ने लिखा, “ओ पाजी!! तुस्सी ग्रेट हो!

वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतू रिलीज
हुई है जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म अक्षय के अलावा जैकलीन
फर्नांडिस और नुसरत भरूचा भी अहम रोल में नजर आई हैं। इस साल अक्षय की कुल 5
फिल्में रिलीज हुई है जिनमें बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और कटपुतली
शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×