W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'हेरा फेरी 3' के बाद अक्षय कुमार को लगा एक और बड़ा झटका, एक्टर के हाथ से निकली ये दो फिल्में!

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं। दरअसल ये समय खिलाडी कुमार के लिए काफी बैड लक साबित हो रही हैं। वही इस बैड लक की लिस्ट में एक और बैड न्यूज़ सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद अक्षय के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला हैं।

05:23 PM Nov 22, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं। दरअसल ये समय खिलाडी कुमार के लिए काफी बैड लक साबित हो रही हैं। वही इस बैड लक की लिस्ट में एक और बैड न्यूज़ सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद अक्षय के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला हैं।

 हेरा फेरी 3  के बाद अक्षय कुमार को लगा एक और बड़ा झटका  एक्टर के हाथ से निकली ये दो फिल्में
Advertisement
बॉलीवुड के खिलाडी कुमार कहे जाने वाले अक्षय कुमार एक बार फिर सुर्खियां में आ गए हैं। दरअसल एक समय था जब परदे पर अक्षय की फ़िल्में रिलीज़ होने के साथ ही वो ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो जाती थी। लेकिन एक दौर आज की भी हैं जब अक्षय की हर दूसरी मूवी फ्लॉप होती जा रही हैं। ऐसे में तो यही कहेंगे की ये समय खिलाडी कुमार के लिए काफी बैड लक साबित हो रही हैं। वही इस बैड लक की लिस्ट में एक और बैड न्यूज़ सामने आ रही हैं। जिसे सुनने के बाद अक्षय के फैंस को बड़ा झटका लगने वाला हैं।
Advertisement
दरअसल हाल ही में मीडिया में एक खबर काफी ज्यादा गरमाया हुआ था की अक्षय कुमार की अब तक की हिट मूवी कही जाने वाली ‘हेरा फेरी 3’ उनके हाथों से निकल गयी हैं। वही सूत्रों की माने तो इसके पीछे की वजह अक्षय कुमार की फीस बढ़ाने की बताई जा रही थी। हालांकि इस पुरे मामले पर अक्षय कुमार ने कुछ और ही स्टेटमेंट दिया था।
Advertisement
जहां अक्षय ने कहा था की उन्हें इस फिल्म में उनके किरदार और फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। इस वजह से उन्होंने ये मूवी छोड़ दी थी। वही अब अक्षय के इस तरह के स्टेटमेंट सुनने के बाद डायरेक्टर फिरोज नाडियाडवाला और अक्षय कुमार के बीच कुछ ऐसा हो गया है जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।
bollywood drugs case: NCB arrests filmmaker Firoz Nadiadwala's wife Shabana  Saeed with drugs
रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार के इस बयान से फिल्म निर्देशक फिरोज नाडियाडवाला काफी हर्ट हो गए है। और उन्होंने आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 को अब बिना अक्षय कुमार के लाने के बारे में सोच रहे है।वही अब ये खबर बी-टाउन की गलियारों में आग की तरह फ़ैल गयी हैं। और लोग अब इसपर जमकर कमेंट और बयानबाजी करना भी शुरू कर दिए हैं।
Hera Pheri turns 21: Akshay Kumar, Suniel Shetty go down memory lane, here  are Paresh Rawal's popular dialogues | Bollywood - Hindustan Times
रिपोर्ट्स की माने तो अब कहा जा रहा है की अब अक्षय कुमार के हाथ से तीन फिल्में चली गई है। पहले उन्होंने ‘हेरा फेरी 3’ के ऑफर को ठुकराया था। उसके बाद आवारा पागल दीवाना 2 और वेलकम 3 भी उनके हाथ से चली गई। वही अक्षय कुमार की बैक टू बैक बॉक्सऑफिस पर तीन फिल्में फ्लॉप गयी हैं।
जिनमे सम्राट पृथ्वीराज, इसके बाद आई अक्षय की दोनों फिल्में रक्षाबंधन और राम सेतु भी फ्लॉप हो गई। ऐसे में अब अपकमिंग फ़िल्में भी हाथ से निकलना अक्षय कुमार के लिए काफी ख़राब साबित हो सकता हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×