For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Akshay Kumar रखने जा रहे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम, डेब्यू फिल्म में निभाएंगे इस वीर मराठा का किरदार

अक्षय कुमार अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले है। अक्षय ने अपनी पहली मराठी फिल्म का ऐलान किया है और वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपेन डेब्यू के लिए तैयार है।

11:17 AM Nov 03, 2022 IST | Desk Team

अक्षय कुमार अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले है। अक्षय ने अपनी पहली मराठी फिल्म का ऐलान किया है और वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपेन डेब्यू के लिए तैयार है।

akshay kumar रखने जा रहे मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पहला कदम  डेब्यू फिल्म में निभाएंगे इस वीर मराठा का किरदार

अक्षय कुमार साल में सबसे ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने
जाते है। इस साल भी अक्षय की बैक टू बैक कई फिल्में रिलीज हुई,लेकिन ऐसा देखा गया
है कि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में अक्षय
कुमार की फिल्म राम सेतु सिनेमाघरों में रिलीज हुई जो अपनी रिलीज के पहले से ही
विवादों में बनी हुई थी। अक्षय कुमार की ये फिल्म भी ब़ॉक्स ऑफिस पर अपने सफलता के
झंडे गाड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। इसी बीच अब खबर आ रही है कि अक्षय कुमार अपनी
पहली मराठी फिल्म में काम करने के लिए एकदम तैयार है।

Ram Setu | Official Trailer | Hindi | Akshay Kumar | Video Trailer -  Bollywood Hungama

अक्षय कुमार की
फिल्म राम सेतु का ब़ॉक्स ऑफिस
क्लैश अजय देवगन की थैंक गॉड से हुआ था। राम सेतु फिल्म थैंक गॉड को कलेक्शन में तो मात दे पाने में सफल साबित हुई लेकिन बजट
के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो सकी। इस तमाम बातों के बीच अब अक्षय कुमार
अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देने वाले है। अक्षय ने अपनी पहली मराठी फिल्म का
ऐलान किया है और वो मराठी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू के लिए तैयार है।

दरअसल, अक्षय कुमार
निर्देशक महेश मांजरेकर की फिल्म ‘वेडात मराठे वीर
दौडले सात‘  से अपना मराठी डेब्यू करेंगे। हाल ही में फिल्म का एक इवेंट
आयोजित किया गया था जिसमें फिल्म का कास्ट के अलावा ब़ॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने
भी यहां पर शिरकत की थी। अक्षय कुमार के मराठी डेब्यू की खबर से अब उनके फैंस तो
काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

Akshay Kumar To Play Shivaji Maharaj In Veer Daudale Saath | Akshay Kumar  Confirms Playing Shivaji Maharaj In His Marathi Debut - Filmibeat

फिल्म के इंवेंट
में अक्षय कुमार ने इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में कहा कि ये उनके लिए एक
सपने के साकार होने जैसा है। बता दें इस फिल्म में अक्षय कुमार वीर मराठा छत्रपति
शिवाजी महराज के रोल में नजर आएंगे। अपने इस किरदार के बार में अक्षय ने कहा कि इस
किरदार को दर्शाना और निभाना खुद में ही एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

Akshay Kumar To Make His Marathi Debut With Vedat Marathe Veer Daudale Saat:

बता दें कि इस फिल्म
में सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी ही नहीं बल्कि सात मराठा वीरों की कहानी
को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो छत्रपति शिवाजी के रोल में अक्षय
का किरदार फिल्म में ज्यादा बड़ा तो नहीं होगा, लेकिन अहम जरूर होगा। साथ ही इस फिल्म
के अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×