Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

क्रिसमस पर गिटार बजाते अक्षय कुमार ने किया फनी डांस, वाइफ ट्विंकल ने दिया मजेदार रिएक्शन

अक्षय कुमार फैमिली के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षय ने गिटार बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो क्रिसमस गाने पर डांस और लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में एक्टर को गिटार के साथ एक स्विमिंग पूल के पास देखा जा सकता है।

11:20 AM Dec 26, 2022 IST | Desk Team

अक्षय कुमार फैमिली के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर अक्षय ने गिटार बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वो क्रिसमस गाने पर डांस और लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। क्लिप में एक्टर को गिटार के साथ एक स्विमिंग पूल के पास देखा जा सकता है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्मों के अलावा अपने चाहने वालों से जुड़े रहते हैं। दुनियाभर में अक्षय की फैंस मौजूद है जो उनसे जुड़ी हर बात जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अक्षय भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का एक लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह गिटार बजाते दिख रहे हैं। 
Advertisement
दरअसल, अक्षय कुमार फैमिली के साथ गोवा में क्रिसमस सेलिब्रेट कर रहे हैं। जहां से उन्होंने इंस्टाग्राम पर गिटार बजाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में ब्लैक वेस्ट, ब्लू ट्राउजर और डार्क सनग्लासेज पहने हाथ में गिटार पकड़े अक्षय काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं वीडियो में वह क्रिसमस सॉन्ग पर डांस और लिपसिंक भी करते दिख रहे हैं। 
वीडियो में अक्षय स्विमिंग पूल के पास गिटार पकड़कर जोस फेलिसियानो की आई वाना विश यू ए मेरी क्रिसमस पर परफॉर्मेंस करते दिख रहे हैं। अक्षय लिपसिंक करते हुए काफी जोश में लग रहे हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “पीओवी: क्रिसमस वाइब्स इन गोवा। जहां कुछ भी स्थिर नहीं रहता है – न तो मैं, न ही कैमरा. इसके साथ मुस्कुराते हुए क्रिसमस ट्री और सांता क्लॉज इमोजी भी ड्रॉप किए है।

अक्षय के इस क्रिसमस वीडियो उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है और यही वजह से है कि ये वीडियो इंटरनेट पर काफी देखा जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर मजकर कॉमेंट कर रहे हैं। ना सिर्फ फैंस बल्कि अक्षय को गिटार बजाता देख सेलेब्स ने भी उनकी पोस्ट पर रिएक्ट किया है। एक्टर की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने उनका मजाक उड़ाते हुए कॉमेंट में लिखा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं कमरे में थी औऱ इसे नहीं देखा।” वहीं एक्ट्रेस डायना पेंटी ने फनी और हाथ जोड़ने वाला इमोजी ड्रॉप करते हुए लिखा, “मेरी क्रिसमस सर।”
बता दें कि साल 2001 में अक्षय ने दिग्गज एक्टर राजेश खन्ना की बेटी और एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की थी। ट्विंकल और अक्षय के दो बच्चे हैं। स्टार कपल ने शादी के एक साल बाद 2002 में अपने बेटे आरव का स्वागत किया था और वहीं साल 2012 में उनकी बेटी नितारा का जन्म हुआ। अक्षय के दोनों ही बच्चें हमेशा ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं।
Advertisement
Next Article