Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लाफ्टर डे पर अक्षय कुमार के फैंस को मिला ये फनी सरप्राइज, देखकर नहीं कर पाएंगे अपनी हंसी पर काबू

दुनिया भर में रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक अजीब-गरीब वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर काफी फनी फेस बनाते दिख रहे हैं।

01:24 PM May 01, 2022 IST | Desk Team

दुनिया भर में रविवार को वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक अजीब-गरीब वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्टर काफी फनी फेस बनाते दिख रहे हैं।

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के एकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिनकी हर साल करीब 4-5 फिल्में रिलीज सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं। बॉलीवुड के
खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। अपने
अभिनय से लोगों का एंटरटेन करने वाले एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते
हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। इस बार
एक्टर ने अपना ऐसा मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसे देखने के बाद हर
कोई अपना पेट पकड़कर हंस रहा है।

Advertisement

दरअसल, दुनिया भर में रविवार को
वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर अक्षय कुमार ने भी अपने आधिकारिक
इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक अजीब-गरीब वीडियो पोस्ट किया है। शेयर किए गए इस
वीडियो में एक्टर काफी फनी फेस बनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वह एक कंघी को अपने
दांतो पर फेरते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी गाना स्टैंड
बाय मी प्ले हो रहा है। वीडियो में खिलाड़ी कुमार का अंदाज ही काफी मजेदार लग रहा
है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी को रोक नहीं पाएगा।

इस फनी वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा, खुशी की चाबी: खुद पर हंसने में सक्षम होना। वीडियो में जो अभिनय
दिख रहा है वह बोर होने का नतीज है। आशा है कि यह आपको हंसाएगा। कृपया हंसें
, यह वास्तव में दर्दनाक था। सभी को वर्ल्ड लाफ्टर डे की शुभकामनाएं।’

एक्टर के इस वीडियो को कुछ घंटों में ही एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके
हैं। इसके साथ ही लोग जमकर वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने
कॉमेंट कर लिखा-
विमल की निशान साफ ​​करते
हुए अक्षय पज्जी
तो कोई उन्हें कॉमेडी किंग बता रहा है। तो
कई फैंस
बोलो जुबा केसरी कॉमेंट कर रहे
है।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट
की बात करें
तो वो इस साल बैक-टू-बैक
कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
राम सेतु
के अलावा अभिनेता पृथ्वीराज’, रक्षा बंधन, ओहएमजी
2 जैसी बड़ी फिल्मों
में नजर आने वाले है। इनके अलावा हाल ही में एक्टर ने साउथ की फिल्म
ड्राइविंग लाइसेंसके हिंदी रीमेक सेल्फीका ऐलान किया है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी भी होंगे। एक्टर को आखिरी
बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म
बच्चन पांडे
में देखा गया है।

 

Advertisement
Next Article