For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Alaska Earthquake: अलास्का के तट पर आया 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, अब सुनामी मचाएगी तबाही!

08:33 AM Jul 17, 2025 IST | Himanshu Negi
alaska earthquake  अलास्का के तट पर आया 7 3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप  अब सुनामी मचाएगी तबाही
Alaska Earthquake

Alaska Earthquake: वर्ष 2025 में कई जगह कई बार भूकंप के झटकों से धरती कांप उठी है। अब अमेरिका के अलास्का में 7.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूंकप आया। इस भूकंप के तेज झटकों के बाद अमेरिकी राज्य के दक्षिणी क्षेत्र और अलास्का तट के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। बता दें कि इस शक्तिशाली भूकंप का केंद्र द्वीपीय शहर सेंड पॉइंट से लगभग 87 किलोमीटर दक्षिण में स्थित था। NCS के अनुसार 36KM की गहराई में उथला भूकंप आया जिससे सुनामी और भूकंप के झटके लगने की संभावना है।

अमेरिका में शक्तिशाली भूकंप

अमेरिका के इतिहास में वर्ष 1964 के मार्च महीने में 9.2 तीव्रता का ऐतिहासिक जोरदार भूकंप आया था। यह भूकंर उत्तरी अमेरिका में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप के बाद एकोरेज तबाह हो गया था और भयावह विशाल सुनामी से 250 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तट से उठी लहरें अलास्का की खाड़ी, अमेरिका के पश्चिमी तट से होकर हवाई तक पहुंच गयी थी।

जानें उथला भूकंप

भूकंप की गहराई के आने वाले विनाश की संभावना दर्शाती है। बता दें कि उथले भूकंप गहरे भूकंपों की तुलना में ज़्यादा विनाशकारी होते हैं। क्योंकि उथले भूकंपों से आने वाली भूकंप की तरंगों की सतह तक पहुँचने की दूरी कम होती है, जिससे धरती तेजी से हिलती है। इमारतों को ज़्यादा नुकसान और जान-माल की संभावना भी ज्यादा होती है। यही कारण है कि उथला भूकंप गहराई के भूकंप से अधिक विनाशकारी होता है।

अमेरिका ने जारी की चेतावानी

अलास्का के तट पर आए शक्तिशाली भूकंप के बाद अलास्का के कुछ क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। सुनामी चेतावनी के बाद लोगों को ऊँचे स्थानों पर और तट से दूर जाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि अलास्का-अलेउतियन सबडक्शन सिस्टम दुनिया भर में सबसे अधिक भूकंपीय रूप से सक्रिय सिस्टमों में से एक है, जिसने पिछली शताब्दी में किसी भी अन्य सिस्टम की तुलना में सबसे अधिक M8 से अधिक भूकंप उत्पन्न किए हैं।

ALSO READ: लाइव शो कर रही थी एंकर, अचानक हुआ इजरायल का हमला, फिर…देखें दमिश्क के भयानक मंजर का VIDEO

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×