टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Weather Alert: अगले 5 दिन तक 9 राज्यों में तूफान और भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां-कहां मचेगी तबाही

IMD Alert: एक और चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से 9 राज्यों में अगले 5 दिन आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

03:13 AM Nov 07, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

IMD Alert: एक और चक्रवाती तूफान एक्टिव हो रहा है। इसके प्रभाव से 9 राज्यों में अगले 5 दिन आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD Cyclonic Storm Alert : दीपावली के बाद देशभर का मौसम बदल गया है। पूरे देश में ठंड अपना असर दिखा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के सक्रिय होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इस कारण पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और समुद्र किनारे वाले राज्यों में बारिश होगी। आईएमडी ने आंधी और तूफान के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है। ऐसे में चक्रवाती तूफान फिर तबाही मचाने को तैयार है। बता दें, मौसम विभाग ने 12 नवंबर तक साउथ इंडिया और नॉर्थ इंडिया के राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

Advertisement

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के सेंटर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति बनी है। इससे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा और हवा का चक्रवात बनेगा। इसकी वजह से 12 नवंबर तक केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुदुचेरी, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में तूफान हवाएं चल सकती हैं। गरज-चमक के साथ बिजली गिरेगी। भारी बारिश होने की भी काफी संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार मणिपुर के कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं। आठ से 10 नवंबर के बीच केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में छिटपुट ओलावृष्टि के भी आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। पश्चिम मध्य प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल को छोड़कर बाकी राज्यों में न्यूनतम तापमान लगातार ऊपर बना है। माहे में कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तरी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान, गुजरात, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article