For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट, जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

09:16 AM Mar 15, 2024 IST | Rakesh Kumar
दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट  जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत: ठंड की विदाई और गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। मैदानी इलाकों में दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अब बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अब उत्तर भारत के राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी। हालांकि, गंगीय पश्चिम बंगाल, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज यानी 15 मार्च से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Highlights 

  • दिल्ली में तेज हवाओं का अलर्ट 
  • पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश  
  • 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी

पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश

इन राज्यों में बारिश मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है। पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी

इन राज्यों में बारिश मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। वहीं, आज और कल गंगीय पश्चिम बंगाल में ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। झारखंड और ओडिशा में 20 मार्च तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। विदर्भ, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 से 20 मार्च तक बारिश हो सकती है। पू्र्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17 और 18 मार्च को ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। आज और कल सब हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
×