टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शादी के बाद पति के पहले जन्मदिन पर आलिया भट्ट ने किया ये स्पेशल प्लान,सरप्राइज सुन हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन लाइमलाइट में बने ही रहते हैं।दरअसल कपूर खानदान में एक और सेलिब्रेशन की तैयारी चल रही हैं। जिसके लिए खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी मेहनत और काफी ज्यादा प्लानिंग करते हुए भी नजर आ रही हैं।

11:14 AM Sep 28, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन लाइमलाइट में बने ही रहते हैं।दरअसल कपूर खानदान में एक और सेलिब्रेशन की तैयारी चल रही हैं। जिसके लिए खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी मेहनत और काफी ज्यादा प्लानिंग करते हुए भी नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड के न्यूली वेड्स कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन लाइमलाइट में बने ही रहते हैं। कभी अपने फिल्मों को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वही आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। जिसकी तैयारियां भी काफो जोरो-शोरो से की जा रही हैं। लेकिन इससे पहले कपूर खानदान में एक और सेलिब्रेशन की तैयारी चल रही हैं। जिसके लिए खुद एक्ट्रेस आलिया भट्ट काफी मेहनत और काफी ज्यादा प्लानिंग करते हुए भी नजर आ रही हैं। 
दरअसल आज यानी 28 सितंबर को बॉलीवुड के रोमांस के किंग कहे जाने वाले रणबीर कपूर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को और स्पेशल बनाने के लिए उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट एक खास प्लानिंग कर रही हैं। और करे भी क्यों ना आखिर शादी के बाद पति का पहला जन्मदिन जो ठहरा। वही आलिया अपने पति का ये जन्मदिन यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। 
जहां आलिया भट्ट के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ टाइम बिताने के लिए पूरे दिन की प्लानिंग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल पहले अपने पसंदीदा रेस्तरां में एक साथ रोमांटिक लंच के लिए जाएंगे जहां सब कुछ रणबीर के पसंद के अनुसार होगा। फिर दोनों एक साथ कुछ स्पेशल टाइम बिताएंगे। 
ये बात तो सब जानते हैं की आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं की दोनों एक दूसरे को शादी के बाद भी ठीक तरह से टाइम नहीं दे पाते हैं। यही वजह हैं रणबीर के बर्थडे पर आलिया अपना पूरा टाइम अपने पति को देना चाहती हैं। वही दोपनो के वर्क फ्रंट की बात करे तो रणबीर कपूर जल्द ही संदीप वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ डायरेक्टर लव रंजन की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। 
वहीं, आलिया भट्ट करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा वो अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग भी पूरी कर चुकी हैं।  
Advertisement
Advertisement
Next Article