W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम किया फाइनल, रणबीर कपूर की फैमिली से जुड़ा है कनेक्शन!

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम फाइनल कर लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रिंसेस का नाम बेहद ही खास होने वाले हैं क्योकि इस नाम का कनेक्शन कपूर खानदान से होगा।

12:58 PM Nov 16, 2022 IST | Desk Team

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम फाइनल कर लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रिंसेस का नाम बेहद ही खास होने वाले हैं क्योकि इस नाम का कनेक्शन कपूर खानदान से होगा।

आलिया भट्ट ने अपनी बेटी का नाम किया फाइनल  रणबीर कपूर की फैमिली से जुड़ा है कनेक्शन
Advertisement
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हाल ही मे पेरेंट्स बने है। इस कपल ने बहोत कम समय मे कई इमोशंस महसूस किए है। इसी साल आलिया रणबीर शादी के बंधन मे बंधे थे। अपनी लाइफ की एक नई शुरुवात करने के कुछ महीने बाद ही कपल ने पेरेंटहुड मे भी कदम रख दिया। वही जबसे ये खबर सामने आई है कि आलिया ने बेटी को जन्म दिया है, फैंस अब कपूर खानदान के इस नए सदस्य से मिलने के लिए बेताब है।
Advertisement
Advertisement
आपको बता दे, अभी तक कपल ने अपने बेबी की शक्ल दुनिया को नहीं दिखाई है। वही अब ऐसी खबरे सामने आ रही है कि जल्द ही ये दोनों अपनी बेटी का नाम का खुलासा करने वाले है। दरअसल, रिपोर्ट्स का कहना है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी का नाम फाइनल कर लिया है।
रिपोर्ट्स की माने तो, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रिंसेस का नाम बेहद ही खास होने वाले हैं क्योकि इस नाम का कनेक्शन कपूर खानदान से होगा। खबरे आ रही है कि कपूर परिवार की सबसे छोटी बेटी का नाम उनके दादा ऋषि कपूर से जुड़ा होगा। रिपोर्ट्स का दावा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैसला किया है कि वो अपनी बेटी का नाम खुद के नाम की बजाय ऋषि कपूर के नाम से जोड़कर रखेंगे।
आपको बता दे, ऋषि कपूर के जाने के बाद से परिवार मे उनकी कमी खलती रही है। हर मौके पर कपूर फैमिली ऋषि कपूर को याद कर इमोशनल हो जाती है। ऐसे मे अगर रणबीर और आलिया अपनी बेटी का नाम ऋषि कपूर से जोड़कर रखते हैं, तो पूरे कपूर परिवार के लिए ये बेहद खास होगा।
खबरे तो ये भी कहती है कि कपूर परिवार ने अपनी नन्ही शहज़ादी के लिए नाम शॉर्टलिस्ट कर लिया है और जल्द ही रणबीर और आलिया की बेटे के नाम की अनाउंसमेंट हो सकती है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×