Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आखिर क्यों अर्जुन कपूर ने आलिया भट्ट को बताई रणबीर कपूर की लोकेशन, जानिए क्या है मांजरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन फोटो शेयर कीं। जिस पर चुटकी लेते हुए अर्जुन कपूर ने कमेंट किया और बिना नाम लिए रणबीर कपूर का जिक्र कर दिया।

05:17 PM May 29, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग में बिजी है। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीन फोटो शेयर कीं। जिस पर चुटकी लेते हुए अर्जुन कपूर ने कमेंट किया और बिना नाम लिए रणबीर कपूर का जिक्र कर दिया।

आलिया सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की थी।
Advertisement
आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। आलिया की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर अपने रिएक्शन दे रहे है तो वहीं एक्टर अर्जुन कपूर,  आलिया की पोस्ट पर  कॉमेंट कर उनकी जमकर टांग खिचांई कर रहे हैं। वह बिना रणबीर कपूर का नाम लिए एक्ट्रेस को टीज कर रहे हैं।
 दरअसल, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह गार्डन एरिया में सूरज के नीचे बैठे फुरसत के पलों को इंजॉय करती दिख रही हैं। इन तीनों फोटो में घास पर बैठे हुए अलग-अलग पोज दे रही हैं।

आलिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे बस थोड़ी धूप दो और मैं अपने रास्ते पर निकल पड़ूंगी।’

आलिया की इस पोस्ट पर फैंस और कई सेलेब्स कॉमेंट कर रहे है। दूसरी तरफ आलिया के को-स्टार रह चुके अर्जुन कपूर ने उनके कैप्शन पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘लेकिन सनशाइन मुंबई में है और ‘लव रंजन’ की शूटिंग कर रहा है।’ इसके साथ उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर किया। एक्टर के इस मजेदार कॉमेंट पर आलिया ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘अर्जुन कपूर मजाक करना बंद करो।’ 
यहां अर्जुन कपूर ने बिना आलिया के पति रणबीर कपूर का नाम लिए बिना ही उनकी टांग खिचांई की है। बता दें कि अर्जुन और आलिया काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों अक्सर ही एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। दोनों ने एक साथ फिल्म 2 स्टेट्स में काम भी किया था। मूवी को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था। 
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। वहीं, फरहान अख्तर के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करती भी दिखाई देने वाली हैं।
Advertisement
Next Article