टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

आलिया भट्ट ने शेयर किया पति रणबीर कपूर का बीटीएस, वीडियो में दिखे ढेरों खूबसूरत झलक

बॉलीवुड की इस समय की सबसे हिट जोड़ी कही जाने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में बन गए हैं।आलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट के दौरान रणबीर कपूर के कुछ बीटीएस मोमेंट शेयर किए हैं। वही इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं।

11:40 AM Aug 07, 2022 IST | Desk Team

बॉलीवुड की इस समय की सबसे हिट जोड़ी कही जाने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में बन गए हैं।आलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट के दौरान रणबीर कपूर के कुछ बीटीएस मोमेंट शेयर किए हैं। वही इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं।

बॉलीवुड की इस समय की  सबसे हिट जोड़ी कही जाने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी एक बार फिर से चर्चा में बन गए हैं। दरअसल आलिया भट्ट ने अभी अभी हॉलीवुड से डेब्यू कर रही अपनी फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ खत्म करके मुंबई वापस लौटी हैं। जिसके बाद से एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की खबरे भी सामने आ गयी हैं। वही एक्ट्रेस अपनी प्रेगनेंसी  के दौरान ही अपनी फिल्म डार्लिंग के प्रमोशन में लगी हुई हैं।  वही इस बीच आलिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म ब्रह्मास्त्र के शूट के दौरान रणबीर कपूर के कुछ बीटीएस मोमेंट शेयर किए हैं।  वही इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं।  
Advertisement
दरअसल बीते दिन से आलिया अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का प्रमोशन शुरू कर दी है। वही इस कड़ी में उन्होंने फिल्म का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया हैं।  वीडियो को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने कैप्शन में बताया कि कैसे ‘ब्रह्मास्त्र’ की जर्नी शुरू हुई। उन्होंने दो वीडियो शेयर किए हैं। पहले वीडियो में रणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं और एक लाइट बल्ब के साथ सीन सूट कर रहे हैं, जो वीएफएक्स डालने के बाद आग के गोले के रुप में बदल जाता है।

वही अब बात कर ले दूसरे वीडियो की तो,दूसरे वीडियो में इसमें फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं और बता रहे हैं कि उन्हें इस फिल्म का आइडिया तब आया था जब वे अपनी दूसरी फिल्म ‘ये जवानी है दिवानी’ की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे। अयान वीडियो में फिल्म से जुड़ी कई सारी बातें शेयर करते हैं। 
वही 5 साल जैसे लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार  ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा’ 9 सितम्बर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।हलाकि की फिल्म की चर्चाए अभी से ही खूब तेज हो गयी हैं।  चाहे वो फिल्म के गाने हो या फिर फिल्म के स्टारकास्ट सभी को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं।  
वही फिल्म के स्टारकास्ट क बात करे तो इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी है, जो 3डी फॉर्मेट में रिलीज होगी।यह फिल्म 5 भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी। 
Advertisement
Next Article