W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आलिया, ऋतिक के बचपन की फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस ने दिया क्यूट रिएक्शन

निर्माता अनु रंजन ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है : यह एक बहुत ही प्यारी तस्वीर है।इस तस्वीर में आलिया की बहन शाहिन भट्ट भी हैं और इनके साथ ही अनु की दो बेटियां आकांक्षा और अनुष्का भी हैं।

06:39 AM Jun 16, 2019 IST | Ujjwal Jain

निर्माता अनु रंजन ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है : यह एक बहुत ही प्यारी तस्वीर है।इस तस्वीर में आलिया की बहन शाहिन भट्ट भी हैं और इनके साथ ही अनु की दो बेटियां आकांक्षा और अनुष्का भी हैं।

आलिया  ऋतिक के बचपन की फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल  फैंस ने दिया क्यूट रिएक्शन
Advertisement
ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और मसाबा गुप्ता के बचपन की एक फोटो आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यह फोटो किसी पार्टी की है जिसमें ये तीनों साथ नजर आ रहे हैं। इस प्यारी सी तस्वीर को देखकर इन तीनों के प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।
Advertisement
Advertisement
निर्माता अनु रंजन ने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है : यह एक बहुत ही प्यारी तस्वीर है।इस तस्वीर में आलिया की बहन शाहिन भट्ट भी हैं और इनके साथ ही अनु की दो बेटियां आकांक्षा और अनुष्का भी हैं।

तस्वीर में ऋतिक सफेद रंग के टी-शर्ट और ब्लू जीन्स में नजर आ रहे हैं जबकि आलिया एक व्हाइट ड्रेस और इसके साथ मैचिंग हेयर बैंड में दिख रहीं हैं।

शाहिन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है : क्यों अनु आंटी क्यों। इस पर अनु ने हंसते हुए इसके जवाब में कहा है : अभी भी उतनी ही प्यारी हो।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा है : ऋतिक बहुत हैंडसम हैं। मसाबा और आलिया बहुत प्यारी हैं।
बॉलीवुड में काम की बात करे तो आलिया अभी ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज की तैयारी कर रहीं हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं।
इधर ऋतिक ‘सुपर 30’ के रिलीज होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह फिल्म गणीतज्ञ आनंद कुमार और उनके 30 स्टूडेंट्स पर आधारित है।

फिल्म भारत में अपनी परफॉरमेंस के लिए दिशा पाटनी को मिला बेहद खास तोहफा

Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×