
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल हाल ही में ये कपल पेरेंट्स बने हैं। जहां आलिया भट्ट ने एक बड़ी ही प्यारी बेबी गर्ल को जन्म दिया हैं। वही पेरेंट्स बनने के बाद आलिया और रणबीर ने पहली बार मीडिया के साथ गेट-टू-गेदर किया हैं। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है। साथ ही इस दौरान दोनों ने अपनी बेटी की एक झलक भी दिखाई हैं।

दरअसल न्यूली पेरेंट्स के इस गेट-टू-गेदर की जानकारी सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर दी है, जिसमें आलिया, रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर मुस्कुराते हुए पोज देती हुई दिख रही हैं। साथ फोटोग्राफर ने इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि आलिया-रणबीर ने मीडिया के लोगों से अपनी बेटी राहा की तस्वीरें क्लिक न करने का आग्रह किया, लेकिन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने फोन में राहा की कुछ बेहतरीन तस्वीरों को फोटोग्राफर्स को दिखाया।
इसी के साथ रणबीर कपूर ने मीडिया फोटोग्राफर्स को अपने फोन पर न्यूबॉर्न बेबी राहा की खूबसूरत तस्वीरें दिखाईं और उनसे अनुरोध किया कि वे उनकी बेबी की तस्वीरें क्लिक न करें। साथ ही इस दौरान कपल यह भी कहते हुए दिखे कि समय आने पर बेटी राहा को इंट्रोड्यूस करेंगे। इसके बाद बॉलीवुड कपल ने पैपराजी के लिए चाट को भी बंदोबस्त किया।

आपको बता दें साल 2022 में आलिया भट्ट के लिए बेहद खास रहा है। इस साल उनकी तीन फिल्में रिलीज हुई और तीनों को दर्शकों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

साथ ही इस साल के शुरुआती महीनों में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से शादी रचाई है, जिसके बाद उन्होंने नवंबर में प्यारी-सी बेटी को जन्म दिया है।