तालिबान ने सरकार के मुखर आलोचक प्रोफेसर को किया गिरफ्तार
तालिबान ने एक विश्वविद्यालय के लोकप्रिय प्रोफेसर और काबुल में नए शासकों सहित लगातार अफगान सरकारों के मुखर आलोचक को गिरफ्तार किया है।
04:13 PM Jan 09, 2022 IST | Desk Team
तालिबान ने एक विश्वविद्यालय के लोकप्रिय प्रोफेसर और काबुल में नए शासकों सहित लगातार अफगान सरकारों के मुखर आलोचक को गिरफ्तार किया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता ने रविवार को मामले की जानकारी दी। तालिबान ने एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के लोकप्रिय प्रोफेसर तथाअफगानिस्तान के मौजूदा शासन समेत विभिन्न सरकारों के मुखर आलोचक को गिरफ्तार किया है। समूह के प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने रविवार को यह जानकारी दी।
मुजाहिद ने ट्वीट किया कि फजीउल्ला जलाल को तालिबान की खुफिया इकाई ने हिरासत में रखा है। समूह ने प्रोफेसर पर सोशल मीडिया पर बेतुकी टिप्पणियां करने का आरोप लगाया जिनसे ”लोगों को सरकार के खिलाफ भड़काया जा रहा है।’’ तालिबान ने 20 साल तक चले युद्ध के बाद 31 अगस्त को अमेरिकी सेना की वापसी से पहले अफगानिस्तान की सत्ता पर नियंत्रण कर लिया था।
रविवार तड़के जलाल की बेटी हसीना जलाल ने ट्वीट कर अपने पिता को रिहा करने की गुहार लगाई। उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं इस परेशान करने वाली खबर की पुष्टि कर रही हूं। मैंने अपने पिता फजीउल्ला जलाल को तत्काल रिहा करने की गुहार लगाई है।”
Advertisement
Advertisement