W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Aligarh: सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 5 की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान 5 सवारियों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

01:25 AM Nov 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान 5 सवारियों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

aligarh  सवारियों से भरी बस और ट्रक में भीषण टक्कर  5 की मौत  15 घायल

UP: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ट्रक और बस के बीच हुई टक्कर से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस दौरान 5 सवारियों की मौत हो गई और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यमुना एक्सप्रेस-वे 56 नंबर पर डबल डेकर प्राइवेट बस बीयर बोतलों के स्क्रेब से भरे ट्रक में पीछे से घुस गई। ट्रक में हुई टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मरने वालों में पांच महीने का एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

Advertisement

सवारियों से भरी डबल डेकर प्राइवेट बस दिल्ली से आज़मगढ़ जा रही थी। हादसे के बाद मृतकों की लाशें बस के अंदर फंसी नजर आईं। बस में सवार जो लोग हादसे के बाद जिंदा बचे थे, वो खिड़कियां तोड़कर निकले। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। इसके अलावा, पांचों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Advertisement

बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला गया

रात होने की वजह से बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और बस का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। घायल बच्चे, महिलाएं सड़क पर गिरे हुए पड़े थे, जिनको देख लोगों का दिल दहल गया। मृतकों के शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुके थे। देर रात तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×