Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अंतिम पायदान के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए सभी भाजपा कार्यकत्र्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं

इस यात्रा में प्रभारी राजीव मेहता, गोपाल सिंह, शशिकांत पोद्दार, गुंजन मंडल, मुरारी मल्लिक, बृजेश मंडल, युवा मंडल प्रभात जायसवाल शामिल थे।

07:37 PM Dec 21, 2018 IST | Desk Team

इस यात्रा में प्रभारी राजीव मेहता, गोपाल सिंह, शशिकांत पोद्दार, गुंजन मंडल, मुरारी मल्लिक, बृजेश मंडल, युवा मंडल प्रभात जायसवाल शामिल थे।

गोड्डा : भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा अंतिम पायदान मेंरहने वाले लोगों के बीच लाभ पहुंचाने को लेकर भाजपा कार्यकत्र्ताओं द्वारा महुआरा से पदयात्रा का शुरूआत की। वहीं भाजपा की सदस्यता आगे बढ़ाने केलिए घर घरमें जानकारी दी गयी। जिसमें महगामा मंडल के अध्यक्ष रामचन्द्र निराला ने कहा कि अंतिम पायदान में रहने वाले किसी भी लोगों को वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। सरकार के हर योजना को उनके दरवाजे तक पहुंचाने का काम करेंगे।

जबसे देशमें एनडीए की सरकार आयी है किसी को भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं बेरोजगार रहने नहीं दिया जायेगा। केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत में स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक परिवार को पांच पांच लाख रुपया दियाजाता है।

आयुष्मान भारत योजना एशिया में पहला ऐसा योजना है जिसका सारा खर्च सरकार उठा रही है। इस योजना के लाभ के लिए घर -घर जाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य कार्ड बनाने केलिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि कोई भी गरीब परिवार बिना पैसे इलाज करा सके। इस यात्रा में प्रभारी राजीव मेहता, गोपाल सिंह, शशिकांत पोद्दार, गुंजन मंडल, मुरारी मल्लिक, बृजेश मंडल, युवा मंडल प्रभात जायसवाल शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article