Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सभी दलों ने आतंकवाद के विरूद्ध संघर्ष में एकजुटता दिखायी : सुशील मोदी

कुर्बान कर गए उनके आश्रितों को बेहतर जीवन देकर ही हम उनके कर्ज का बोझ कुछ हल्का कर सकते हैं। बिहारवासियों की ओर से शहीदों को शत्त शत्त नमन।

08:52 PM Feb 16, 2019 IST | Desk Team

कुर्बान कर गए उनके आश्रितों को बेहतर जीवन देकर ही हम उनके कर्ज का बोझ कुछ हल्का कर सकते हैं। बिहारवासियों की ओर से शहीदों को शत्त शत्त नमन।

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमन के दुश्मनों के लिए यह बहुत बड़ा संदेश है कि सभी दलों ने आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में एकजुटता दिखायी और बिना किसी किंतु-परंतु के देश की सेना, सरकार और शहीदों के परिवार के साथ खड़े होने का संकल्प व्यक्त किया। आज हर कोई शहीद परिवारों की सहाय़ता में आगे रहने को उत्सुक है। एकता की इस ताकत के बल पर भारत इस कठिन समय की चुनौतियों से निपटने में अवश्य सफल होगा।

श्री मोदी ने कहा कि पुलवामा में बिहार के जो जवान शहीद हुए उनके परिवार की हर जरूरत पूरी कर राज्य सरकार उनका पूरा ख्याल रखेगी। इन बलिदानी परिवारों को पहले से तय 11 लाख के अतिरिक्त मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी 25.25 लाख रुपये प्रदान किये जा रहे हैं। जो जवान हमारे शांतिपूर्ण कल के लिए अपना आज कुर्बान कर गए उनके आश्रितों को बेहतर जीवन देकर ही हम उनके कर्ज का बोझ कुछ हल्का कर सकते हैं। बिहारवासियों की ओर से शहीदों को शत्त शत्त नमन। ईश्वर उनके परिवार को इस शोक से उबरने की शक्ति प्रदान करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article