W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

नालंदा के सभी पंचायतों को मिले 25 हथिया चापाकल: सांसद कौशलेंद्र

नालंदा के जल संकट को दूर करने के लिए 25 हथिया चापाकल: सांसद कौशलेंद्र

04:27 AM Mar 10, 2025 IST | Rahul Kumar

नालंदा के जल संकट को दूर करने के लिए 25 हथिया चापाकल: सांसद कौशलेंद्र

नालंदा के सभी पंचायतों को मिले 25 हथिया चापाकल  सांसद कौशलेंद्र
Advertisement

बिहार के नालंदा जिला में पीने के पानी का भारी संकट उत्पन्न हो गया है। भूजलस्तर नीचे जाने के कारण पानी का संकट चरम पर पहुंच चुका है। बिहार राज्य के दक्षिणी भूभाग के सभी जिलों, खासकर मेरे संसदीय क्षेत्र, नालंदा में पीने के पानी की समस्या गहराता जा रहा है। राज्य के दक्षिणी भूभाग की सभी नदियाँ इस समय सूख जाती हैं। राज्य के अन्य जलश्रोतों, जलाशयों और नहरों से पानी गायब हो रहा है। परिणामस्वरूप भूजलस्तर नीचे चला गया है। हैण्डपम्पों से भी पानी नहीं निकलता है।

अतः मेरा आग्रह होगा कि नालंदा जिला में एक केन्द्रीय टीम (केन्द्रीय भूजल बोर्ड-सीजीडब्ल्यूबी) को भेजा जाये जो कि पीने के पानी की समस्या का आंकलन व निराकरण करे और उसी आधार पर जिले के सभी पंचायतों में कम से कम 25-25 हथिया चालाकल (डीप बोरिंग) अविलम्ब दिया जाये।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×