W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

फैंस ने Saurav Ganguly पर लगाए बहुत बड़े Allegations, क्या सच में मौकापरस्त है पूर्व क्रिकेटर?

01:30 PM May 06, 2026 IST | Rishabh Pandey
फैंस ने saurav ganguly पर लगाए बहुत बड़े allegations  क्या सच में मौकापरस्त है पूर्व क्रिकेटर
Allegation On Saurav Ganguly

Allegation On Saurav Ganguly: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार जो उलटफेर हुआ है, उसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। दरअसल लंबे समय से सत्ता में रही Mamata Banerjee और उनकी पार्टी All India Trinamool Congress (TMC) को चुनाव में करारा झटका लगा है। वहीं Bharatiya Janata Party (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। लेकिन ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली बंगाल में BJP के लीडर्स से मुलाकात करते हुए दिखाई दिए। जिसके बाद से अब उनपर कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं।

Advertisement

Saurav Ganguly Selfishness: क्या सच में सेलफिश है सौरव गांगुली?

सोशल मीडिया पर कई लोगों का ये मानना है कि सौरव गांगुली बहुत ही सेलफिश आदमी है और वो बस अपने लिए किसी ना किसी तरीके से सत्ता में रहने वाली पार्टी के साथ रहने के मौके ढूंढते रहते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब साल 2020 में सौरव गांगुली के पास बीजेपी ने ये ऑफर रखा था कि वो उनकी पार्टी को ज्वाइन कर लें, तब उन्होंने साफ मना कर दिया था। लेकिन फिर जब बीजेपी ने उनको BCCI का प्रेजिडेंट बनने के लिए कहा, तब वो मान गए। वहीं बीजेपी ने जब उन्हें CAB का प्रेजिडेंट बनने के लिए कहा, तब उन्होंने खुशी खुशी ये ऑफर एक्सेप्ट कर लिया।

Advertisement

Saurav Ganguly Reject BJP Request: सौरव गांगुली ने ठुकराया बीजेपी का ऑफर  

Allegation On Saurav Ganguly
Allegation On Saurav Ganguly (Source: Social Media)

हालांकि इसके बाद जब उनसे बीजेपी ने कहा कि आपको TMC की ओर से हो रही हिंसा और भ्रष्टाचार पर बोलना चाहिए, तब भी उन्होंने मना कर दिया था, यहां तक कि TMC की ओर से होने वाले मुस्लिम तुष्टिकरण पर भी उनकी आवाज नहीं निकली। लेकिन जैसे ही बीजेपी बंगाल के चुनाव जीत गई, वैसे ही सौरव गांगुली उनके लीडर्स से मिलने के लिए वहां पहुंच गए।

Advertisement

Saurav Ganguly News: क्या बीजेपी के खिलाफ हैं सौरव गांगुली?

Allegation On Saurav Ganguly
Allegation On Saurav Ganguly (Source: Social Media)

एक बार तो बीजेपी ने गांगुली को बीजेपी ज्वाइन कर के ममता बेनर्जी को सत्ता से हटाने के लिए मदद करने की मांग भी की थी, लेकिन उस वक्त भी सौरव गांगुली ने साफ तौर पर मना कर दिया था। सौरव गांगुली का ये बिहेवियर कही ना कही ये दिखाता है कि वो बस खुद के लिए मौके की तलाश में रहते हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से मिल रहे मौके तो पसंद है, लेकिन बीजेपी की नीतियों और प्लानिंग पर काम करने के लिए अगर बोल दिया जाए। तब उनके मन में साथ देने का कोई ख्याल नहीं आता।

Allegation On Saurav Ganguly: सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल

Allegation On Saurav Ganguly
Allegation On Saurav Ganguly (Source: Social Media)

यही वजह है कि अब सोशल मीडिया पर उनके लिए कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि सौरव गांगुली ने इन सवालों पर अब तक चुप्पी साध रखी है, लेकिन अगर जल्द ही उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया तो हो सकता है कि आने वाले समय में यही सवाल उनके लिए बहुत बड़ी मुसीबत बन जाए।

Read more: Manoj Tiwary ने बंगाल चुनाव का किया खुलासा, TMC पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं

Advertisement
Advertisement
×