W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

अयोध्या में छात्रों पर राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी का आरोप, प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया राजद्रोह का मामला

साकेत डिग्री कॉलेज के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है।

02:58 PM Dec 28, 2020 IST | Ujjwal Jain

साकेत डिग्री कॉलेज के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है।

अयोध्या में छात्रों पर राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का आरोप  प्रधानाचार्य ने दर्ज कराया राजद्रोह का मामला
अयोध्या : ‘साकेत डिग्री कॉलेज’ के छह छात्रों के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने उन पर संस्थान के परिसर में राष्ट्र-विरोधी नारेबाजी करने का आरोप लगाया है। कॉलेज के छात्रों ने छात्र संघ के चुनाव ना कराने के खिलाफ 16 दिसम्बर को किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर ये नारेबाजी की थी। 
प्रधानाचार्य एन. डी. पांडे ने अपनी पुलिस शिकायत में कहा कि छात्रों ने ‘‘आजादी लेकर रहेंगे’’ जैसे ‘‘राष्ट्र विरोधी’’ नारे लगाए। उन्होंने शिकायत में छात्रों के नाम भी दर्ज कराए हैं। छात्रों ने हालांकि आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे कॉलेज के भ्रष्ट प्रधानाचार्य और भ्रष्ट छात्र प्रणाली से आजादी मांग रहे थे। 
प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुमित तिवारी, शेष नारायण पांडे, इमरान हाशमी, सात्विक पांडे, मोहित यादव और मनोज मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ भादंवि की धारा 124ए, 147, 188, 332, 353, 427, 435 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

UP : गाड़ी पर ‘सक्सेना जी’ लिखवाना पड़ा महंगा, लखनऊ में कटा पहला चालान

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×