Top Newsभारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
Bollywood KesariHoroscopeSarkari YojanaHealth & LifestyletravelViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

उत्तर प्रदेश में SP-BSP का गठबंधन टूटना दुखद : रघुवंश प्रसाद सिंह

राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हटाने के लिए सभी बीजेपी विरोधी राजनीति दलों को एकसाथ आना चाहिए।

11:47 AM Jun 05, 2019 IST | Desk Team

राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हटाने के लिए सभी बीजेपी विरोधी राजनीति दलों को एकसाथ आना चाहिए।

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने यहां बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हटाने के लिए सभी बीजेपी विरोधी राजनीति दलों को एकसाथ आना चाहिए। 
Advertisement
पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा का गठबंधन टूटने को दुखद बताते हुए कहा, ‘सपा और बसपा का अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण है। इन लोगों को पहले देश के विषय में सोचना चाहिए। पहले भी ये दोनों दल राज्य को देखते थे, अब खुद को देख रहे हैं।’ 
उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों को अपने निर्णय पर फिर से विचार करना चाहिए और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा साथ में चुनाव मैदान में उतरी थीं, परंतु उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों दलों की राह अलग हो गई है। 
Advertisement
Next Article