W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटी संग दी बप्पा को विदाई, लोगों संग लगाते दिखे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी पहले के मुताबिक अब काफी एक्टिव रहने लगे है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

12:30 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team

पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई है। अल्लू अर्जुन सोशल मीडिया पर भी पहले के मुताबिक अब काफी एक्टिव रहने लगे है। अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन ने बेटी संग दी बप्पा को विदाई  लोगों संग लगाते दिखे गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे

देशभर में इस समय गणेश उत्सव की धूम देखने को मिल रही है। सिनेमा जगत में भी
इस त्योहार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार्स
गणपति बप्पा को अपने घर लाते है और दो, तीन और पांच दिनों तक अपने घर पर विराजमान
कराने के बाद उनका विसर्जन कर देते है। इसी बीच साउथ स्टार अल्लू अर्जुन का एक वीडियो
सामने आया है जिसमें अभिनेता गणपति को अपनी बेटी संग विदाई देते दिख रहे हैं।
एक्टर के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

Fans will be happy if that is true about Allu Arjun

पुष्पा द राइज की रिलीज के बाद से अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई
है। पुष्पा एक्टर से जुड़ी हर बात जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। अल्लू
अर्जुन अब सोशल मीडिया पर पहले के मुताबिक काफी एक्टिव रहने लगे है। अल्लू अर्जुन
ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में वह अपनी बेटी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं, इसके साथ ही उनके दूसरे हाथ में छोटे से गणपति जी की प्रतिमा दिखाई दे रही है, जिसे वह अन्य विसर्जन करने वाले लोगों को दे देते हैं। इस दौरान अभिनेता
नारियल फोड़ते और पूरे हर्षोल्लास से साथ जमकर गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाते
भी दिखाई दिए। इस दौरान पैपराजी और लोगों 
के बीच उन्हें अपने कैमरें में कैद करने की होड़ भी देखने को मिली।

अभिनेता का ये अदांज फैंस को काफी पसंद आ रहा है, वीडियो के सामने आते ही फैंस
इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कॉमेंट बॉक्स में दिल और फायर वाले
इमोटिकॉन्स की तो जैसे बारिश हो गई है। अपनी लास्ट रिलीज पुष्पा द राइज के बाद
अल्लू अर्जुन एक पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। एक्टर को पुष्पा के सीक्वल में देखने
के लिए दर्शक बैचेन है।

Rashmika Mandanna shares an aesthetic black-and-white picture, spreading  monochrome magic : Bollywood News - Bollywood Hungama

पुष्पा द राइज की बात करें तो फिल्म में अल्लू अर्जुन बिल्कुल ही अलग अवतार
में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने पुष्पा राज का किरदार निभाया था। वहीं उनके
अलावा फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को भी फैंस ने श्रीवल्ली के रोल में
बेहद पसंद किया था। रश्मिका मंदाना की एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा और अब
एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Advertisement
×