Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है - मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2022-23 के बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है

08:18 PM Feb 28, 2022 IST | Desk Team

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2022-23 के बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2022-23 के बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि यह बजट आर्थिक विकास को गति देने के साथ-साथ लोक कल्याणकारी है। उन्होंने कहा कि यह एक विकासशील बजट है। यह बजट विकास दर को और गति देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 के कुल बजट व्यय का आकार 2,37,891.1885 करोड़ रूपये है, जिसमें राज्य के विकास योजना मद में 1,00,230.25 करोड़ रूपये एवं स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में 1,37,460.94 करोड़ रूपये है। इस बजट में शिक्षा विभाग के लिए 39,191.87 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग के लिये 16,134.39 करोड़ रूपये, ग्रामीण विकास के लिये 15,456.47 करोड़ रूपये, गृह विभाग के लिये 14,372.76 करोड़ रूपये तथा ऊर्जा विभाग के लिये 11,475.97 करोड़ रूपये प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से कुल प्राप्ति 2,37,891.94 करोड़ रूपये अनुमानित है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 का अनुमानित राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जी०एस०डी०पी०) 7,45,310 करोड़ रूपये है और 2022-23 का अनुमानित राजस्व बचत 4,747.84 करोड़ रूपये है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में पिछले वर्ष की तुलना में पूँजीगत व्यय 11 प्रतिशत अधिक है। इससे रोजगार सृजन में मदद मिलेगी और आधारभूत संरचनाओं का भी सृजन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान बजट छह सूत्रों- स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग एवं उद्योग में निवेश, कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र, आधारभूत संरचना (ग्रामीण एवं शहरी) तथा विभिन्न वर्गों के कल्याण पर आधारित है, जो राज्य सरकार का लक्ष्य है। इस बजट में पूर्व से चली आ रही सात निश्चय -1 की योजनाओं को पूर्ण करने तथा सात निश्चय-2 की निर्धारित योजनाओं की स्वीकृति एवं क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा गया है एवं इसके लिये राशि की व्यवस्था की गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट के माध्यम से राज्य के सभी समुदाय एवं सभी वर्गों का विकास संभव हो सकेगा।
Advertisement
Advertisement
Next Article