टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

ग्रेटर नोएडा के साथ कानपुर की हवा भी हुई खतरनाक, कई अन्य शहरों का हाल बेहद खराब

उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन सोमवार की सुबह ही ग्रेटर नोएडा और कानपुर की हवा खतरनाक स्‍तर पर दर्ज की गई।

01:15 PM Nov 14, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन सोमवार की सुबह ही ग्रेटर नोएडा और कानपुर की हवा खतरनाक स्‍तर पर दर्ज की गई।

उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण धीरे-धीरे कम होने लगा है। लेकिन सोमवार की सुबह ही ग्रेटर नोएडा और कानपुर की हवा खतरनाक स्‍तर पर दर्ज की गई। साथ ही गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ सहित कई शहरों की हवा बहुत खराब स्थिति में पाई गई। 
कानपुर के नेहरू नगर में भी हवा का स्तर बेहद खराब 
बता दे कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थ्री में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक (AQI) 305 दर्ज किया गया। इसे बहुत खराब स्थिति माना जाता है। इसी तरह कानपुर के नेहरू नगर में भी हवा में AQIका स्‍तर 309 पाया गया। इसे भी अत्‍यंत खराब माना जाता है।
लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में 267, मेरठ के जयभीमनगर में 273, नोएडा के सेक्‍टर 116 में 270, गाजियाबाद के लोनी में 271 AQI पाया गया। यह भी खराब स्थिति मानी जाती है।आगरा के सेक्‍टर 3 बी आवास विकास कालोनी क्षेत्र में 198, बरेली के राजेन्‍द्र नगर में 105, गोरखपुर के एमएमएमयूटी क्षेत्र में 112, प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू एनआईटी क्षेत्र में 176 और वाराणसी के भेलूपुर क्षेत्र में 97 एक्‍यूआई पाया गया।
कानपुर की हवा खतरनाक स्तर पर पाई गई
यूपी के कई प्रमुख शहरों में वायु प्रदूषण कम हुआ है, लेकिन सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा और कानपुर की हवा खतरनाक स्तर पर पाई गई है। इसी के साथ गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ सहित कई अन्य शहरों की हवा बेहद खराब स्थिति में पाई गई है।  
Advertisement
Advertisement
Next Article